Site icon

Delhi To Jaunpur Trains List 2026: दिल्ली से जौनपुर जाने वाली ट्रेनों की पूरी लिस्ट और जानकारी

Delhi To Jaunpur Trains List 2026 दिल्ली से जौनपुर जाने वाली ट्रेनों की पूरी लिस्ट और जानकारी (AI Image)

Delhi To Jaunpur Trains List 2026 दिल्ली से जौनपुर जाने वाली ट्रेनों की पूरी लिस्ट और जानकारी

Delhi To Jaunpur Trains List 2026: उत्तर प्रदेश में बसे जौनपुर जिले की यात्रा दिल्ली से करना अब पहले से बहुत आसान हो गया है। जौनपुर शहर अपनी ऐतिहासिक धरोहरों और गोमती नदी के किनारे बसे होने के लिए जाना जाता है। हर दिन सैकड़ों यात्री दिल्ली से जौनपुर और जौनपुर से दिल्ली की यात्रा रेल मार्ग के द्वारा करते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि दिल्ली के किन स्टेशनों से जौनपुर के लिए ट्रेन मिलती है और किस ट्रेन में क्या-क्या सुविधाएं है।

दिल्ली से जौनपुर के बीच की दुरी लगभग 718-800 किलोमीटर है. दिल्ली से जौनपुर बीच कई ट्रेनें चलती है, जिनमे कुछ साप्ताहिक चलती है और कुछ तो रोजाना चलती है. नई दिल्ली और जौनपुर के बीच कुल 8 ट्रेनें चलती हैं,आइए जानते है इन ट्रेनों के बारे में.

जौनपुर (Jaunpur) के प्रमुख रेलवे स्टेशन

जौनपुर में मुख्य रूप से दो बड़े रेलवे स्टेशन हैं जहाँ दिल्ली की ट्रेनें रुकती हैं.

1. सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन वाया लखनऊ

सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस आनंद विहार टर्निनल स्टेशन से चलकर गाज़ीपुर सिटी स्टेशन तक जाती है. यह ट्रेन पुरे लगभग 15 घंटे में लगभग 817 किलोमीटर की यात्रा तय करती है. ट्रेन की औसत गति 56 किमी/घंटा है. सप्ताह में यह ट्रेन 4 दिन चलती है. यह ट्रेन रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार के दिन चलती है. ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान कुल 9 स्टेशंनो पर रूकती है.

Suhaildev SF Express (22419/20) Schedule

Train number Departure station Departure time Departure day Arrival station Arrival time Arrival day
22419 Jaunpur Junction 19:20 PM MON,WED,FRI, SUN Anand Vihar Terminal 7:55 AM TUE, THU, SAT, MON
22420 Anand Vihar Terminal
18:50 PM
TUE, THU, SAT, SUN Jaunpur Junction 7:40 AM WED, FRI, SUN, MON

2. सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन वाया प्रयागराज

सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22434) दिल्ली के आनंद विहार टर्निनल स्टेशन से चलकर गाज़ीपुर सिटी स्टेशन तक जाती है. यह ट्रेन पुरे लगभग 15 घंटे में लगभग 817 किलोमीटर की यात्रा तय करती है. ट्रेन की औसत गति 56 किमी/घंटा है. सप्ताह में यह ट्रेन 2 दिन चलती है. यह ट्रेन मंगलवार और शनिवार के दिन चलती है. यह ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान कुल 8 स्टेशंनो पर रूकती है.

Suhaildev SF Express (22433/34) Schedule

Train number Departure station Departure time Departure day Arrival station Arrival time Arrival day
22433 Jaunpur Junction 5:00 PM Tue, Sat Anand Vihar Terminal 7:50 AM Wednesday, Sunday
22434 Anand Vihar Terminal 8:20 PM Mon, Fri Jaunpur Junction 7:45 AM Tuesday, Saturday

यह भी पढ़े: दुनिया के पांच सबसे बड़े रेलवे नेटवर्क, भारत किस नंबर पर है? यहां जाने

3. श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन (Shramjeevi Superfast Express)

श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12392) नई दिल्ली स्टेशन से चलकर बिहार के राजगीर स्टेशन तक जाती है. यह ट्रेन लगभग 21 घंटे में 1,102 किलोमीटर की यात्रा तय करती है. ट्रेन की औसत गति 53 किमी/घंटा है. यह ट्रेन रोजाना चलती है. आपको बता दें, ट्रेन नई दिल्ली से जौनपुर सिटी की यात्रा के दौरान कुल 8 स्टेशंनो पर रूकती है. यह ट्रेन रोजाना 1:15 PM पर नई दिल्ली से चलती है और रात 12.36 AM पर जौनपुर सिटी पर पहुंचती है.

Train number Departure station Departure time Departure day Arrival station Arrival time Arrival day
12391 Jaunpur City 04:07 PM Daily New Delhi 04:40 AM Daily
12392 New Delhi 01:10 PM Daily Jaunpur City 00:36 AM Daily

श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में स्लीपर कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों को 420 रूपये देने होंगे. वही वातानुकूलित AC 3rd कोच में यात्रा करने वालों को 1100 रूपये देने होंगे और 2nd AC Sleeper कोच में यात्रा करने वालों को 1550 रूपये देने होंगे। तो वही 1st AC Sleeper कोच में यात्रा करने वालों को 2595 रूपये देने होंगे.

4. महामना सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन (Mahamana Express)

महामना सुपरफास्ट एक्सप्रेस नई दिल्ली स्टेशन से चलकर वाराणसी स्टेशन तक जाती है. यह ट्रेन लगभग 14 घंटे में 776 किलोमीटर की यात्रा तय करती है.  सप्ताह में यह ट्रेन 3 दिन चलती है. यह ट्रेन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार के दिन चलती है. आपको बता दें, ट्रेन नई दिल्ली से जौनपुर सिटी की यात्रा के दौरान कुल 7 स्टेशंनो पर रूकती है. यह ट्रेन 6:40 PM पर नई दिल्ली से चलती है और दूसरे दिन सुबह 6.16 AM पर जौनपुर सिटी पहुंचती है.

Mahamana SF Express Schedule

Train Number Departure Station Departure Departure Days Arrival Station Arrival Time Arrival Days
22417 Jaunpur Ciry 07:48 PM Tuesday, Thursday, Saturday New Delhi 08:05 AM Wednesday, Friday, Sunday
22418 New Delhi 6:40 PM Monday, Wednesday, Friday Jaunpur City 06:16 AM Tuesday, Thursday, Saturday

महामना सुपरफास्ट एक्सप्रेस में स्लीपर कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों को 495 रुपये देने होंगे। 2nd AC Sleeper कोच में यात्रा करने वालों को 1795 रुपये देने होंगे। तो वहीं 1st AC Sleeper कोच में यात्रा करने वालों को 2995 रुपये देने होंगे।

5. फरक्का एक्सप्रेस (Farakka Express)

फरक्का एक्सप्रेस (13414) पुरानी दिल्ली स्टेशन से चलकर पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन स्टेशन तक जाती है. यह ट्रेन सप्ताह में 3 दिन चलती है. यह ट्रेन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार के दिन चलती है. आपको बता दें, ट्रेन दिल्ली से जौनपुर सिटी की यात्रा के दौरान कुल 20 स्टेशंनो पर रूकती है. यह ट्रेन पुरानी दिल्ली से 21:40 PM पर चलती है और दूसरे दिन दोपहर 12:56 PM पर जौनपुर सिटी पहुंचती है.

फरक्का एक्सप्रेस में स्लीपर कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों को 420 रूपये देने होंगे तो वही वातानुकूलित AC 3rd कोच में यात्रा करने वालों को 1105 रूपये देने होंगे वहीं 2nd AC Sleeper कोच में यात्रा करने वालों को 1565 रूपये देने होंगे.

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22434) सबसे तेज़ है, जो लगभग 11 घंटे 20 मिनट में सफर पूरा करती है।
हाँ, श्रमजीवी एक्सप्रेस (12392) नई दिल्ली से रोज़ाना चलती है।
आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी रेलवे काउंटर से टिकट बुक कर सकते हैं।
शाही पुल, अताला मस्जिद, और जामा मस्जिद प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। ट्रेन से उतरने के बाद आप आसानी से पहुंच सकते हैं।

लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य से जुड़े ख़बरों को पढ़ने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @News Aadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @News_Aadhaar पर क्लिक करें.

Exit mobile version