Delhi To Jaunpur Trains List 2026: दिल्ली से जौनपुर जाने वाली ट्रेनों की पूरी लिस्ट और जानकारी

उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित जौनपुर जिला अपने ऐतिहासिक महत्व और संस्कृति के लिए जाना जाता है। दिल्ली (NDLS, DLI, ANVT) से जौनपुर (JNU, JOP) की दूरी लगभग 715 से 800 किलोमीटर है। इस मार्ग पर रोज़ाना और साप्ताहिक आधार पर कई सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनें चलती हैं। यह लेख आपको इन ट्रेनों के समय, स्टेशन और किराए की पूरी जानकारी देगा।

Delhi To Jaunpur Trains List 2026 दिल्ली से जौनपुर जाने वाली ट्रेनों की पूरी लिस्ट और जानकारी (AI Image)
Delhi To Jaunpur Trains List 2026 दिल्ली से जौनपुर जाने वाली ट्रेनों की पूरी लिस्ट और जानकारी (AI Image)

Delhi To Jaunpur Trains List 2026: उत्तर प्रदेश में बसे जौनपुर जिले की यात्रा दिल्ली से करना अब पहले से बहुत आसान हो गया है। जौनपुर शहर अपनी ऐतिहासिक धरोहरों और गोमती नदी के किनारे बसे होने के लिए जाना जाता है। हर दिन सैकड़ों यात्री दिल्ली से जौनपुर और जौनपुर से दिल्ली की यात्रा रेल मार्ग के द्वारा करते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि दिल्ली के किन स्टेशनों से जौनपुर के लिए ट्रेन मिलती है और किस ट्रेन में क्या-क्या सुविधाएं है।

दिल्ली से जौनपुर के बीच की दुरी लगभग 718-800 किलोमीटर है. दिल्ली से जौनपुर बीच कई ट्रेनें चलती है, जिनमे कुछ साप्ताहिक चलती है और कुछ तो रोजाना चलती है. नई दिल्ली और जौनपुर के बीच कुल 8 ट्रेनें चलती हैं,आइए जानते है इन ट्रेनों के बारे में.

जौनपुर (Jaunpur) के प्रमुख रेलवे स्टेशन

जौनपुर में मुख्य रूप से दो बड़े रेलवे स्टेशन हैं जहाँ दिल्ली की ट्रेनें रुकती हैं.

  • जौनपुर सिटी (JOP): यहाँ ज्यादातर सुल्तानपुर रूट वाली ट्रेनें जैसे श्रमजीवी और महामना एक्सप्रेस ट्रेनें रुकती हैं।
  • जौनपुर जंक्शन (JNU): यहाँ वाराणसी, गाज़ीपुर और शाहगंज रूट की ट्रेनें रुकती हैं।

1. सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन वाया लखनऊ

सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस आनंद विहार टर्निनल स्टेशन से चलकर गाज़ीपुर सिटी स्टेशन तक जाती है. यह ट्रेन पुरे लगभग 15 घंटे में लगभग 817 किलोमीटर की यात्रा तय करती है. ट्रेन की औसत गति 56 किमी/घंटा है. सप्ताह में यह ट्रेन 4 दिन चलती है. यह ट्रेन रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार के दिन चलती है. ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान कुल 9 स्टेशंनो पर रूकती है.

Suhaildev SF Express (22419/20) Schedule

Train numberDeparture stationDeparture timeDeparture dayArrival stationArrival timeArrival day
22419Jaunpur Junction19:20 PMMON,WED,FRI, SUNAnand Vihar Terminal7:55 AMTUE, THU, SAT, MON
22420Anand Vihar Terminal
18:50 PM
TUE, THU, SAT, SUNJaunpur Junction7:40 AMWED, FRI, SUN, MON
यह भी पढ़े:  Honeymoon Tips: हनीमून पर जाने से पहले बैग में जरूर रखें ये खास चीजें, ट्रिप बन जाएगी यादगार

2. सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन वाया प्रयागराज

सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22434) दिल्ली के आनंद विहार टर्निनल स्टेशन से चलकर गाज़ीपुर सिटी स्टेशन तक जाती है. यह ट्रेन पुरे लगभग 15 घंटे में लगभग 817 किलोमीटर की यात्रा तय करती है. ट्रेन की औसत गति 56 किमी/घंटा है. सप्ताह में यह ट्रेन 2 दिन चलती है. यह ट्रेन मंगलवार और शनिवार के दिन चलती है. यह ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान कुल 8 स्टेशंनो पर रूकती है.

Suhaildev SF Express (22433/34) Schedule

Train numberDeparture stationDeparture timeDeparture dayArrival stationArrival timeArrival day
22433Jaunpur Junction5:00 PMTue, SatAnand Vihar Terminal7:50 AMWednesday, Sunday
22434Anand Vihar Terminal8:20 PMMon, FriJaunpur Junction7:45 AMTuesday, Saturday

यह भी पढ़े: दुनिया के पांच सबसे बड़े रेलवे नेटवर्क, भारत किस नंबर पर है? यहां जाने

3. श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन (Shramjeevi Superfast Express)

श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12392) नई दिल्ली स्टेशन से चलकर बिहार के राजगीर स्टेशन तक जाती है. यह ट्रेन लगभग 21 घंटे में 1,102 किलोमीटर की यात्रा तय करती है. ट्रेन की औसत गति 53 किमी/घंटा है. यह ट्रेन रोजाना चलती है. आपको बता दें, ट्रेन नई दिल्ली से जौनपुर सिटी की यात्रा के दौरान कुल 8 स्टेशंनो पर रूकती है. यह ट्रेन रोजाना 1:15 PM पर नई दिल्ली से चलती है और रात 12.36 AM पर जौनपुर सिटी पर पहुंचती है.

Train numberDeparture stationDeparture timeDeparture dayArrival stationArrival timeArrival day
12391Jaunpur City04:07 PMDailyNew Delhi04:40 AMDaily
12392New Delhi01:10 PMDailyJaunpur City00:36 AMDaily
यह भी पढ़े:  Incredible India: भारत के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल जो आपको जरूर देखने चाहिए

श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में स्लीपर कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों को 420 रूपये देने होंगे. वही वातानुकूलित AC 3rd कोच में यात्रा करने वालों को 1100 रूपये देने होंगे और 2nd AC Sleeper कोच में यात्रा करने वालों को 1550 रूपये देने होंगे। तो वही 1st AC Sleeper कोच में यात्रा करने वालों को 2595 रूपये देने होंगे.

4. महामना सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन (Mahamana Express)

महामना सुपरफास्ट एक्सप्रेस नई दिल्ली स्टेशन से चलकर वाराणसी स्टेशन तक जाती है. यह ट्रेन लगभग 14 घंटे में 776 किलोमीटर की यात्रा तय करती है.  सप्ताह में यह ट्रेन 3 दिन चलती है. यह ट्रेन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार के दिन चलती है. आपको बता दें, ट्रेन नई दिल्ली से जौनपुर सिटी की यात्रा के दौरान कुल 7 स्टेशंनो पर रूकती है. यह ट्रेन 6:40 PM पर नई दिल्ली से चलती है और दूसरे दिन सुबह 6.16 AM पर जौनपुर सिटी पहुंचती है.

Mahamana SF Express Schedule

Train NumberDeparture StationDepartureDeparture DaysArrival StationArrival TimeArrival Days
22417Jaunpur Ciry07:48 PMTuesday, Thursday, SaturdayNew Delhi08:05 AMWednesday, Friday, Sunday
22418New Delhi6:40 PMMonday, Wednesday, FridayJaunpur City06:16 AMTuesday, Thursday, Saturday

महामना सुपरफास्ट एक्सप्रेस में स्लीपर कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों को 495 रुपये देने होंगे। 2nd AC Sleeper कोच में यात्रा करने वालों को 1795 रुपये देने होंगे। तो वहीं 1st AC Sleeper कोच में यात्रा करने वालों को 2995 रुपये देने होंगे।

यह भी पढ़े:  IRCTC Ticket Booking: घर बैठे इस ऐप से करें रिजर्वेशन, मिलेगा कन्फर्म ट्रेन टिकट

5. फरक्का एक्सप्रेस (Farakka Express)

फरक्का एक्सप्रेस (13414) पुरानी दिल्ली स्टेशन से चलकर पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन स्टेशन तक जाती है. यह ट्रेन सप्ताह में 3 दिन चलती है. यह ट्रेन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार के दिन चलती है. आपको बता दें, ट्रेन दिल्ली से जौनपुर सिटी की यात्रा के दौरान कुल 20 स्टेशंनो पर रूकती है. यह ट्रेन पुरानी दिल्ली से 21:40 PM पर चलती है और दूसरे दिन दोपहर 12:56 PM पर जौनपुर सिटी पहुंचती है.

फरक्का एक्सप्रेस में स्लीपर कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों को 420 रूपये देने होंगे तो वही वातानुकूलित AC 3rd कोच में यात्रा करने वालों को 1105 रूपये देने होंगे वहीं 2nd AC Sleeper कोच में यात्रा करने वालों को 1565 रूपये देने होंगे.

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

क्या दिल्ली से जौनपुर के लिए कोई सुपरफास्ट ट्रेन है?

सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22434) सबसे तेज़ है, जो लगभग 11 घंटे 20 मिनट में सफर पूरा करती है।

क्या दिल्ली से जौनपुर के लिए रोज़ाना कोई ट्रेन है?

हाँ, श्रमजीवी एक्सप्रेस (12392) नई दिल्ली से रोज़ाना चलती है।

जौनपुर के लिए ट्रेन टिकट कहाँ से बुक करें?

आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी रेलवे काउंटर से टिकट बुक कर सकते हैं।

जौनपुर में देखने लायक क्या है?

शाही पुल, अताला मस्जिद, और जामा मस्जिद प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। ट्रेन से उतरने के बाद आप आसानी से पहुंच सकते हैं।

लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य से जुड़े ख़बरों को पढ़ने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @News Aadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @News_Aadhaar पर क्लिक करें.

Updated On: April 12, 2026 9:18 pm

Related Posts