नोरा फतेही और गुरु रंधावा का गाना नाच मेरी रानी रिलीज, यूट्यूब पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा वीडियो

Naach Meri Rani Video: फेमस सिंगर गुरु रंधावा और नोरा फतेही का वीडियो सॉन्ग नाच मेरी रानी रिलीज कर दिया गया है। वीडियो में नोरा और गुरु की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है।

फेमस सिंगर गुरु रंधावा और नोरा फतेही का वीडियो सॉन्ग नाच मेरी रानी रिलीज कर दिया गया है। वीडियो में नोरा और गुरु की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। रिलीज होते ही वीडियो सॉन्ग ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। यूट्यूब पर वीडियो सॉन्ग को बार-बार देखा जा रहा है। इस गाने को गुरु रंधावा और निकिता गांधी ने अपनी आवाज दी है।

गाने की शुरुआत में गुरु रंधाना एक लैब में नजर आ रहे हैं जहां पर वह रोबोट बनाने का काम कर रहे हैं। वह कंप्यूटर प्रोग्रामिंग के जरिए रोबोट को जिंदा कर देते हैं। इसके बाद वह रोबोट देखते ही देखते नोरा फतेही में बदल जाता है। वीडियो में नोरा ने अपने डांस से एक बार फिर फैन्स का दिल जीत लिया है।

यह भी पढ़े:  नोरा फतेही ने बॉडीकॉन ड्रेस में कराया स्टाइलिश फोटोशूट, देखें वायरल Video

गुरु रंधावा और नोरा फतेही का यह वीडियो सॉन्ग यूट्यूब पर 52 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यूट्यूब पर यह वीडियो नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को तनिष्क बागची ने लिखा और उन्होंने ही इस कंपोज किया है।

यह भी पढ़े:  Sunny Leone PHOTO: येलो स्विमसूट में सनी लियोनी ने कराया फोटोशूट, तस्वीरें देख फैंस हुए घायल

बताते चलें कि इससे पहले गुरु रंधावा का गाना बेबी गर्ल रिलीज हुआ जिसे बहुत पसंद किया गया। अब उनका नाच मेरी रानी यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। वहीं, नोरा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह पिछली बार फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के साथ काम किया था। अब वह अजय देवगन की फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आएंगी, जो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़े:  अमिताभ बच्चन के कोरोना कॉलर ट्यून के खिलाफ दर्ज हुई याचिका, 18 जनवरी को होगी सुनवाई

Source Link: Live Hindustan

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

Updated On: October 21, 2020 9:10 am

Related Posts