Oppo A3s स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, जाने इसके फीचर्स और कीमत

चीनी स्मार्टफोन निर्माता ओप्पो ने अपने नए स्मार्टफोन ‘Oppo A3s’ को भारत में लांच कर दिया है. यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में 10,990 रुपये में उपलब्ध होगा। Oppo A3s के खास फीचर की बात करे तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है. और इस स्मार्टफोन में पावर देने के लिए 4230 एमएएच की बैटरी उपलब्ध है. इस फोन का सेल्फी कैमरा एआई ब्यूटी टेक्नोलॉजी 2.0 से लैस है।

यह भी पढ़े:  Best Smartphones in India: 10,000 रुपए के अंदर ये हैं टॉप 5 बेस्ट स्मार्टफोन, जानें इनके फीचर्स

फोन को फ्लिपकार्ट, अमेज़न और पेटीएम पर बेचा जाएगा। यह स्मार्टफोन 15 जुलाई से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन डार्क पर्पल और लाल रंग में उपलब्ध होगा।

Oppo A3s स्मार्टफोन स्पेसिफिकेशन 

Oppo A3s स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करे तो इसमें 6.2 इंच का एचडी+ (720×1520 पिक्सल) ‘सुपर फुल स्क्रीन’ डिस्प्ले लगा हुआ हैं। यह स्मार्टफोन डुअल सिम ओप्पो ए3एस एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.1 पर चलेगा। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 ऑक्टाकोर प्रोसेसर है तथा इसमें 4230 एमएएच की बैटरी लगी है।

यह भी पढ़े:  20,000 रुपये में बेस्ट स्मार्टफोन्स, यहां जाने इनके खासियत और कीमत

कैमरे की बात करे तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का। ओप्पो के इस फोन की स्टोरेज 16 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। इस स्मार्टफोन में 2 जीबी रैम उपलब्ध है.

यह भी पढ़े:  Nokia 5310 Feature Phone: जानें नोकिया 5310 फीचर फोन की खासियत और कीमत

अगर इस फ़ोन के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं।

Updated On: July 13, 2018 11:18 pm

Related Posts