फोटोग्राफर ने बेटी को बंधक बनाकर महिला से 9 दिन तक किया दुष्कर्म

कहा जाता है कि भारत देश मे औरतों और बेटियों की इज्जत की जाती है हमारी सरकार इनको सुरक्षा को लेकर कई अभियान चलाए हुए है। लेकिन इसी देश मे ऐसे अपराधी है जो अपनी हैवानियत को दिखाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते है अभी एक खबर मध्य प्रदेश से आई है, जिसमे अपराधी ने 2 माह की बच्ची और उसकी माँ को गोरखपुर बाजार स्थित अपने मकान में 9 दिन तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

बता दे ये घटना मध्यप्रदेश के भेड़ाघाट की हैं। बताया जा रहा है कि महिला को लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत फ़ोटो बनवानी थी जिसकी वजह से वह भेड़ाघाट स्थित फोटोग्राफर के दुकान पर फ़ोटो खिंचवाने गई थी और जब दूसरे दिन उस महिला के पति फ़ोटो लेने गया तो उस फोटोग्राफर ने यह कह कर उसको लौटा दिया फ़ोटो चार दिन बाद मिलेगा।

यह भी पढ़े:  क्या हुआ जब IPS अधिकारी सचिन अतुलकर की तस्वीरें देख फिदा हुई महिला

फिर चार दिन बाद महिला अपनी 2 माह की बेटी के साथ उसके दुकान पर गयी लेकिन फोटोग्राफर पवन साहू ने उसे ये बताया कि उसके फ़ोटो गोरखपुर बाजार स्थित उसके मकान पर है।

यह भी पढ़े:  झारखंड: बुरारी के बाद हजारीबाग में एक ही परिवार के 6 लोगों ने किया सुसाइड

जानकारी के मुताबिक, पवन ने उसे और उसकी बेटी को गोरखपुर स्थित अपने घर पर ले गया और जहा उसने कहा कि कुछ देर बाद फ़ोटो तुम्हे मिल जाएगा और उसे रोकने लगा। जब उस महिला ने जाने की जिद की तो उसे कमरे में बंद कर दिया। महिला किसी प्रकार से जब भागने की कोशिश की तो पवन ने उसे धमकाया और कहा कि उसकी बेटी को जान से मार देगा। फिर उसके बाद पवन ने उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर उसको धमकाकर उसे 9 दिन तक कमरे में कैद कर रखा था।

यह भी पढ़े:  MP Board Exam: एमपी बोर्ड की परीक्षाएं इन तारीखों के बीच होगी, जल्द जारी होगा टाईम टेबल

जब 18 मई को सुबह पवन अपने घर से निकला तो उसने दरवाजे को बंद करना भूल गया था। और दरवाज़ा खुला देख उस महिला ने पड़ोसियों को आवाज़ दी और घर से बाहर निकली और फिर वहाँ से ऑटो करके भेड़ाघाट स्थित अपने घर गयी और दहशत के कारण किसी को भी अपने ऊपर गुजरी आपबीती नही बतायी फिर वो अपने मायके जाकर अपनी माँ को पूरी घटना के बारे में बताया।

Updated On: May 29, 2018 1:21 pm

Related Posts