दूसरे फेज में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लगेगा कोरोना वैक्सीन

कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री को कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) का टीका लगेगा.

कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री को कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) का टीका लगेगा. आपको बता दें, दूसरे चरण में 50 साल से ज्यादा उम्र के व्यक्तियों को वैक्सीन लगाया जाएगा.

वैक्सीन को लेकर मुख्यमंत्रियों की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी ने इस बात का बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा घबराने की जरूरत नहीं है, दूसरे फेज में सभी को वैक्सीनेशन करा दिया जाएगा. ऐसे में सभी सांसद और विधायक, जो 50 के ऊपर है, उनको दूसरे चरण में कोरोना का वैक्सीन दिया जाएगा.

यह भी पढ़े:  पीएम मोदी ने Statue of Unity के लिए 8 ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, कहा - हमें गर्व से भरने वाला पल है

बता दें, देश में अभी कोरोना वैक्सीनेशन (Covid Vaccination) का पहला चरण चल रहा है, जिसके तहत 7 लाख से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना वैक्सीन (Covid Vaccine) लगाया जा चुका है. स्वास्थ्यकर्मियों के वैक्सीनेशन के बाद दूसरे फेज शुरू होगा. दूसरे चरण में सेना, अर्धसैनिक बलों के जवानों और 50 साल से ऊपर के लोगों को टीका दिया जाएगा.

यह भी पढ़े:  पीएम नरेंद्र मोदी ने 343 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का किया शिलान्यास

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

यह भी पढ़े:  Corona Vaccine पर खुशखबरी: DCGI ने कोविशील्ड और कोवैक्सीन के इस्तेमाल पर लगाई मुहर

Updated On: January 21, 2021 5:40 pm

Related Posts