प्रियंका चोपड़ा और निक की सगाई पार्टी में अंबानी, भंसाली संग बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के शनिवार को हुए ‘रोके’ में मुकेश अंबानी परिवार के साथ बॉलीवुड की कई हस्तियाँ शामिल हुई । इस पार्टी में निक के माता-पिता भी मौजूद थे। यह पार्टी प्रियंका के घर पर हुई।

प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा और प्रियंका की नई फिल्म ‘द स्काइ इज पिंक’ के निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर भी पार्टी भी शरीक हुए।

निर्देशक विशाल भारद्वाज, संजय लीला भंसाली और सिद्धार्थ आनंद, आलिय भट्ट, अनुषा दांडेकर, मुकेश अंबानी, नीता अंबानी और ईशआ अंबानी भी पार्टी में पहुंचे। सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा पति आयुष शर्मा और लेखक मुश्ताक शेख भी पार्टी में पहुंचे।

यह भी पढ़े:  निक जोनास ने प्रियंका चोपड़ा के लिए खरीदा आलीशान बगंला, देखें Inside Photos

प्रियंका के परिजनों और दोस्तों ने जोड़े को परफेक्ट कपल बताया। परिणीति ने प्रियंका के साथ तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, मुझे नहीं लगता कि उनके (प्रियंका) के लिए इससे परफेक्ट कुछ हो सकता है।

Taken.. With all my heart and soul..

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

Updated On: August 19, 2018 10:04 pm

यह भी पढ़े:  Race 3: जल्द ही 300 करोड़ के क्लब में पहुंचेगी सलमान खान की ये फिल्म

Related Posts