रजनीकांत का ऐलान- नहीं बनाएंगे राजनीतिक पार्टी, तबीयत खराब होने को बताया भगवान की चेतावनी

तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सुपरस्टार रजनीकांत ने बड़ा ऐलान किया है. मंगलवार को एक बयान जारी करते हुए रजनीकांत ने कहा कि वो कोई राजनीतिक दल नहीं बनाने जा रहे हैं. हालांकि, तमिलनाडु के लोगों के लिए काम करते रहेंगे.

तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सुपरस्टार रजनीकांत ने बड़ा ऐलान किया है. मंगलवार को एक बयान जारी करते हुए रजनीकांत ने कहा कि वो कोई राजनीतिक दल नहीं बनाने जा रहे हैं. हालांकि, तमिलनाडु के लोगों के लिए काम करते रहेंगे.

रजनीकांत ने अपने बयान में कहा कि बीते दिनों उनकी तबीयत में जो गिरावट हुई है, वो इसे भगवान की चेतावनी मानते हैं और राजनीतिक पार्टी नहीं बनाने का फैसला करते हैं. रजनीकांत ने कहा है कि वो ऐसा नहीं चाहते हैं कि लोग ये समझें कि उन्हें बलि का बकरा बना दिया गया है.

यह भी पढ़े:  Indian Railways: रक्षाबंधन पर कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है, तो इन तरीकों से फटाफट बुक करें तत्काल टिकट

आपको बता दें कि इससे पहले रजनीकांत की ओर से ऐलान किया गया था कि वो 31 दिसंबर को अपने राजनीतिक दल का ऐलान करेंगे. जिसके बाद तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव में उनका लड़ना तय होगा और रजनीकांत मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बन सकते हैं.

लेकिन बीते दिनों जब रजनीकांत हैदराबाद में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, तब उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी. रजनीकांत को इसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बीते दिन ही उन्हें छुट्टी मिली थी.

सुपरस्टार रजनीकांत के फैसले पर एस. गुरुमूर्ति ने ट्वीट किया कि उनकी सेहत के कारण ऐसा फैसला हुआ है. लेकिन उनके बयान का वो पैरा पढ़ें, जिसमें वो कह रहे हैं कि वो तमिलनाडु के लोगों की सेवा करते रहेंगे. मेरे मुताबिक, वो राज्य की राजनीति पर बड़ा प्रभाव डालेंगे, जैसे 1996 में हुआ था.

यह भी पढ़े:  Corona: 5 अप्रैल के बाद आज आए सबसे कम मामले, सिंगल डिजिट में पहुंचा पॉजिटिविटी रेट

गौरतलब है कि रजनीकांत पिछले लंबे वक्त से ही राज्य में अपने समर्थकों, फैन क्लब के साथ बैठक कर रहे थे. जिसमें राजनीति में एंट्री लेने की तैयारी की बात कही गई थी. पिछले साल ही उन्होंने इस बात की पुष्टि की थी कि राजनीति में कूदेंगे, इस साल के अंत में पार्टी लॉन्च करने का प्लान था.

यह भी पढ़े:  लोकसभा चुनाव 2019 के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, यहां देखे पूरी लिस्ट

तमिलनाडु में 2021 में ही विधानसभा चुनाव होने हैं. डीएमके, AIADMK, कांग्रेस, बीजेपी के अलावा इस बार कमल हासन की पार्टी, रजनीकांत की ओर से चुनावी दंगल में कूदने की बात कही गई थी.

Source: Aaj Tak

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

Updated On: December 29, 2020 2:50 pm

Related Posts