Realme C12 स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

मोबाईल फोन निर्माता कंपनी रियलमी ने अपना नया लेटेस्ट Realme C12 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है. Realme C12 के 4जीबी रैम और 64जीबी रोम वेरिएंट की कीमत 9999 रुपये है.

मोबाईल फोन निर्माता कंपनी रियलमी ने अपना नया लेटेस्ट Realme C12 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है. Realme C12 के 4जीबी रैम और 64जीबी रोम वेरिएंट की कीमत 9999 रुपये है. रियलमी सी12 के 3 जीबी + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है. यह स्मार्टफोन दो रंगों-पावर ब्ल्यू और पावर सिल्वर में उपलब्ध होगा.

इस फोन का सेल 19 जनवरी से शुरू होगा. इसे रियलमी डॉट कॉम, फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है. इसके साथ ही आप इसे 20 जनवरी से स्टोर्स से भी खरीद सकते है. आइये जानते हैं Realme C12 फोन के खास फीचर्स और कीमत-

यह भी पढ़े:  अॉनर 9N स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Realme C12 स्मार्टफोन स्पेसिफिकेशन्स

Realme C12 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720×1,600 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले उपलब्ध है। Realme C12 फोन एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI पर चलता है. फोन में मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है. स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया हुआ है. पावर देने के लिए Realme C12 फ़ोन 6,000 एमएएच की की बैटरी है, जो 10 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

यह भी पढ़े:  लॉन्च हुआ Vivo Z1 स्मार्टफोन, जानें क्या हैं खास फीचर्स

Realme C12 कैमरा 

Realme C12 स्मार्टफोन के कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है. इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर भी दिया गया है. सेल्फी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का कैमरा उपलब्ध है.

Realme C12 अन्य फीचर

Realme C12 के कनेक्टिविटी फीचर की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ 5, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक उपलब्ध है. स्मार्टफोन का डाइमेंशन 164.5×75.9×9.8 मिलीमीटर और वज़न 209 ग्राम है. Realme C12 में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है.

यह भी पढ़े:  OPPO FindX जल्द ही भारत में होगा लॉन्च, जाने इसके कीमत और खासियत

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

Updated On: January 19, 2021 7:18 pm

Related Posts