बनारस की शिवांगी को राफेल स्क्वाड्रन की पहली महिला फाइटर पायलट बनने का मौका मिला

भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) में महिला फाइटर पायलटों की भर्ती शुरू होने के बाद राफेल (Rafale) को उड़ाने का मौका बनारस की शिवांगी को मिला है

भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) में महिला फाइटर पायलटों की भर्ती शुरू होने के बाद राफेल (Rafale) को उड़ाने का मौका बनारस की शिवांगी को मिला है. बीएचयू से एनसीसी करने के बाद शिवांगी (Shivangi Singh) ने भारतीय वायु सेना की राफेल स्क्वाड्रन की पहली महिला फाइटर पायलट बनने का सौभाग्‍य हासिल किया है.

फ्रांस से राफेल विमानों का बेड़ा भारत आने के बाद से ही चर्चा थी कि आखिर कौन फाइटर पायलट इसे उड़ाएगा. इसमें पुरुषों के साथ महिला पायलट भी होंगी या नहीं जैसी चर्चा हो रही थी. अब इस चर्चा पर बनारस में पली बढ़ीं और बीएचयू से एनसीसी करने वाली शिवांगी ने विराम लगा दिया है. शिवांगी भारतीय वायु सेना की राफेल स्क्वाड्रन की पहली महिला फाइटर पायलट बनने का सौभाग्‍य हासिल किया है.

यह भी पढ़े:  भारत को राफेल लड़ाकू विमान मिलने से पाकिस्तान और चीन दहशत में, जानें इसकी खासियत
शिवांगी सिंह अपने परिवार के साथ
शिवांगी सिंह अपने परिवार के साथ

शिवांगी को महिला लड़ाकू पायलटों के दूसरे बैच के हिस्से के रूप में 2017 में भारतीय वायु सेना में कमीशन मिला था. वाराणसी जिले की मूल निवासी फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह (Shivangi Singh) फ‍िलहाल प्रशिक्षण के दौर में हैं. जल्द ही शिवांगी अंबाला में 17 स्क्वाड्रन गोल्डन एरो में शामिल होंगी. भारतीय वायु सेना में वर्ष 2017 में शामिल होने के बाद शिवांगी सिंह मिग -21 बाइसन उड़ा रही हैं. वह अंबाला में भारत के सर्वश्रेष्ठ फाइटर पायलटों में से एक विंग कमांडर अभिनंदन के साथ भी काम कर चुकी हैं.

यह भी पढ़े:  Coronavirus Update: पंजाब में पाए गए कोरोनावायरस वैरिएंट्स के सबसे ज्यादा मामले

शिवांगी के पिता शिवांगी की इस उपलब्धि पर बताते हैं कि उसका सपना था कि वह विमान उड़ाए. हम लोगों को गर्व है कि हमारी बेटी बनारस के साथ ही देश का नाम रोशन करेगी. शिवांगी ने 2013 से 2016 तक बीएचयू के एनसीसी का प्रशिक्षण लिया था और सनबीम भगवानपुर से बीएससी किया था.

यह भी पढ़े:  Raksha Bandhan 2020: वाराणसी की मुस्लिम महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजी स्वदेशी राखियां

Source: NDTV

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

Updated On: September 23, 2020 8:32 pm

Related Posts