33 साल की हुईं सोनम कपूर, पति आनंद आहूजा ने इस तरह मनाया बर्थडे

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर आज अपना 33वां जन्मदिनद मन रही है। उनका जन्मदिन और भी खास हो जाता है क्योंकि पिछले महीने की 8 तारीख को उनकी शादी आनंद आहूजा से हुई है। उनके जन्मदिन पर बॉलीवुड की बड़ी हस्तियाँ और उनके चाहने वाले लगातार उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई सन्देश भजे रहे है।

सोनम के जन्मदिन के इस खास मौके पर उनके पति ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसे आप देखकर हैरान हो जायेंगे। बात ये है कि इसे वह सोनम का अपने बर्थडे केक को देखकर रिएक्शन बता रहे हैं.

यह भी पढ़े:  RRR से सामने आया जूनियर एनटीआर का फर्स्ट लुक, इस VIDEO ने बढ़ाया फैंस का एक्साइटमेंट

आनंद आहूजा ने इंस्टाग्राम पर सोनम की एक ब्लैक एंड वाइट लुक में एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की है जिसमे सोनम सि‍र पर पल्लू ओढे नजर आ रही हैं. और उसके कैप्शन में आनंद आहूजा ने लिखा है- सोनम का वो लुक जब उन्होंने अपना बर्थडे केक देखा, ये सिर्फ एक मेरी और से मजाक है… That’s just my way of downplaying just how breath taking this picture is! 💗💗💗. आनंद द्वारा पोस्ट की गई सोनम की इस तस्वीर पर अब तक 78,111 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.

यह भी पढ़े:  Suhana Khan PHOTOS: सुहाना खान ने सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो, फैंस को किया क्लीन बोल्ड

बता दे कि, सोनम और आनंद आहूजा अपनी छुट्टिया लंदन में एन्जॉय कर रहे है। सोनम ने इस ट्रिप की शानदार तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं।

यह भी पढ़े:  अमिताभ और अभिषेक बच्चन हुए कोरोना संक्रमित, बॉलीवुड कलाकार कर रहे स्वस्थ होने की कामना

बत्रा दे कि, सोनम कपूर की फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है। वीरे दी वेडिंग बजट से दोगुनी कमाई कर चुकी है। इस फिल्म का अभी तक का कलेक्शन 60.33 करोड़ है। फिलहाल इसी खुशी को सेलिब्रेट करने के लिए लंदन में सोनम कपूर अपना जन्मदिन मना रही हैं।

Updated On: June 9, 2018 4:22 pm

Related Posts