Sushant Singh Death Case: सुशांत के फ्लैट पर 14 जून को आखिर क्या हुआ था? चाबीवाले ने किया खुलासा

Sushant Singh Death Case: सीबीआई जांच (CBI investigation) के बीच घटना वाले दिन सुशांत सिंह राजपूत के कमरे के दरवाजे का लॉक खोलने वाले चाबीवाले ने इस पूरे मामले में कई बड़े राज खोले हैं.

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के मामले में हर दिन नए राज़ खुल रहे हैं. हर कोई ये जानने की कोशिश कर रहा है कि आखिर 14 जून को सुशांत के फ्लैट में क्या हुआ था. सीबीआई जांच (CBI investigation) के बीच घटना वाले दिन सुशांत सिंह राजपूत के कमरे के दरवाजे का लॉक खोलने वाले चाबीवाले ने इस पूरे मामले में कई बड़े राज खोले हैं.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मोहम्मद रफी शेख नाम के चाबीवाले ने सुशांत के कमरे का ताला खोला था. रफी शेख ने बताया कि 14 जून को सिद्धार्थ पिठानी के फोन करने पर वह सुशांत के फ्लैट पर पहुंचा था. हालांकि उसने बताया कि उसे इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि फ्लैट सुशांत सिंह राजपूत का है. रफी ने बताया कि जब वह सुशांत के कमरे के पास पहुंचा तो उसने देखा कि दरवाजे पर कम्प्यूटराइज की वाला लॉक लगा है.

यह भी पढ़े:  करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया बिना मेकअप वाली तस्वीर, नजर आया प्रेग्नेंसी ग्लो

रफी शेख ने बताया कि उस वक्त वहां पर चार लोग मौजूद थे. उसने बताया कि ताला तोड़ने के बाद उसे तुरंत वहां से जाने के लिए कह दिया गया था. ​तब तक उसे घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. रफी ने बताया कि जैसे ही लॉक टूटा और मैंने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो वहां मौजूद लोगों ने मुझे कुछ देखने ही नहीं दिया. दरवाजा खुलते ही वहां मौजूद लोग मुझे बाहर ले आए और वहां से जाने को कह दिया.

यह भी पढ़े:  कंगना का चौंकाने वाला खुलासा: करीना कपूर और सारा अली फंस गई, देना होगा जवाब

रफी शेख ने बताया कि उस दिन चारों में से कोई भी घबराया हुआ नहीं लग रहा था. हर कोई बस ये चाहता था कि मैं दरवाजा खोल दूं. रफी ने बताया कि उन्होंने कहा ​था कि पैसे की कोई टेंशन नहीं है बस दरवाजा खुलना चाहिए. चाहे उसे तोड़ना ही क्यों न पड़े.

यह भी पढ़े:  Litti Chokha Release Date: खेसारी लाल यादव की फिल्म लिट्टी चोखा इस दिन होगी रिलीज

Source: News 18

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

Updated On: August 22, 2020 9:58 am

Related Posts