सुशांत सिंह राजपूत केस: जानिए वो 6 लोग कौन हैं जिनके खिलाफ सीबीआई ने की है FIR दर्ज

Sushant Singh Rajput Suicide Case: बिहार सरकार के सीबीआई सिफारिश के बाद केंद्र सरकार द्वारा अनुमति मिलने के बाद ये पूरा मामला सीबीआई के हाथों में आ गया है. तो आइए जानते है उन छह आरोपियों के बारें में जिनके खिलाफ सीबीआई ने FIR दर्ज की है-

Sushant Singh Suicide Case: सुशांत सिंह सुसाइड मामले में रिया चक्रवर्ती को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे है. बिहार सरकार के सीबीआई सिफारिश के बाद केंद्र सरकार द्वारा अनुमति मिलने के बाद ये पूरा मामला सीबीआई के हाथों में आ गया है. जिसको लेकर सीबीआई ने सुशांत मामले में 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती के साथ उनके परिवार के सदस्य शोविक चक्रवर्ती, इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती सहित सैमुअल मिरांडा और श्रुति मोदी को आरोपी बनाया है. सीबीआई ने आईपीसी की धारा 306, 341, 342, 420, 406 और 506 के तहत इन लोगों पर FIR दर्ज की है. तो आइए जानते है उन छह आरोपियों के बारें में जिनके खिलाफ सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है-

यह भी पढ़े:  तेलगु सुपरस्टार Junior NTR हुए कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती

सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती का नाम इस मामले में सबसे ऊपर है. सुशांत के पिता ने रिया के खिलाफ पटना के राजीव नगर थाने में रिपोर्ट कराई थी. उन्होंने में अपने बयान में रिया के खिलाफ बहुत ही गंभीर आरोप लगाए थे. रिया पर सुशांत सिंह को आत्महत्या के लिए उकसाने, पैसों की हेराफेरी, आपराधिक साजिश का आरोप है.

रिया चक्रवर्ती का भाई शोविक चक्रवर्ती

शोविक चक्रवर्ती रिया चक्रवर्ती के भाई है. शोविक चक्रवर्ती का सुशांत के घर अक्सर आना-जाना होना था. वह सुशांत के साथ तीन कंपनियों के डायरेक्टर भी रहे हैं. उनकी और सुशांत की कई तस्वीरें भी साथ में हैं.

यह भी पढ़े:  सुशांत सिंह राजपूत के निधन से दो दिन पहले रिया चक्रवर्ती ने पोस्ट की थी यह फोटो, फैन्स बोले- अरे, ये तो सुशांत का घर है

हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा

सैमुअल मिरांडा दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के हाउस मैनेजर है. सैमुअल मिरांडा से प्रवर्तन निदेशालय भी पूछताछ कर चुकी है. सुशांत के परिवार का आरोप है कि रिया चक्रवर्ती ने ही पिछले साल सैमुअल मिरांडा को सुशांत का मैनेजर नियुक्त किया था. आपको बता दें जिस वक्त सुशांत सिंह अपने घर मृत पाए गए थे उस समय सैमुअल मिरांडा, कुक केशव और और नीरज के अलावा सिद्धार्थ पिठानी मौजूद थे. इन्ही लोगों ने सबसे पहले सुशांत सिंह का शव देखा था.

बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी

सुशांत सिंह केस में सीबीआई ने श्रुति मोदी को भी आरोपी बनाया है. जुलाई 2019 से लेकर फरवरी 2020 तक श्रुति मोदी सुशांत सिंह राजपूत की बिजनेस मैनेजर थीं. मुंबई पुलिस को दिए बयान में कहा था कि सुशांत उनके साथ अपनी नई कंपनी पर काम कर रहे थे, जिसे रिया के भाई शोविक के साथ मिलकर शुरू किया गया था. इस कंपनी का नाम फ्रंट फाउंडेशन फॉर वर्ल्ड है.

यह भी पढ़े:  सुशांत सिंह की मर्डर मिस्ट्री पूछताछ से नहीं सुलझी तो रिया समेत इनका पॉलीग्राफ टेस्ट करा सकती है CBI

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

Updated On: August 7, 2020 10:11 am

Related Posts