टेक्नो स्पार्क 6 गो स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, जानिए इसकी कीमत और फीचर्स

Tecno Spark 6 Go स्मार्टफोन के बारे में कंपनी का दावा है कि इसका स्टैंडबाई टाइम 40 दिन तक का है और इसे सिंगल चार्ज में 54 घंटे तक बात कर सकते हैं. इसको आप 7 जनवरी से आप ऑफलाइन स्टोर से भी खरीद सकेंगे.

चीन की मोबाइल कंपनी टेक्नो ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Tecno Spark 6 Go को लॉन्च कर दिया है. यह फोन Aqua Blue, Ice Jadeite और Mystery White कलर में ग्राहकों के लिए उपलब्ध है. Tecno Spark 6 Go स्मार्टफोन की 4 GB RAM और 64 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 8,699 रुपये है. फ्लिपकार्ट पर इस फोन को आप 25 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से खरीद सकते है.

Tecno Spark 6 Go स्मार्टफोन के बारे में कंपनी का दावा है कि इसका स्टैंडबाई टाइम 40 दिन तक का है और इसे सिंगल चार्ज में 54 घंटे तक बात कर सकते हैं. इसको आप 7 जनवरी से आप ऑफलाइन स्टोर से भी खरीद सकेंगे.

Tecno Spark 6 Go specifications

Tecno Spark 6 Go की स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 6.52 इंच का HD+ TFT डिस्प्ले लगा है, जिसका स्क्रीन रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है. फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो ए25 प्रोसेसर मौजूद है.और यह फोन एंड्रॉयड 10 पर बेस्ड है. Tecno Spark 6 Go को चलाने के लिए इसमें 5000 mAh की बैटरी लगी हुई है. टेक्नो स्पार्क 6 गो 4 GB RAM के साथ 64 जीबी स्टोरेज के साथ उपलब्ध है. माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक इस फोन की मेमोरी बढ़ा सकते है.

यह भी पढ़े:  लॉन्च हुआ Vivo Z1 स्मार्टफोन, जानें क्या हैं खास फीचर्स

Tecno Spark 6 Go Camera feature

टेक्नो स्पार्क 6 गो के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है. टेक्नो के इस फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है. फोन के कनेक्टिविटी के बारे में बात करें तो इसमें 4जी VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ वी4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है.

यह भी पढ़े:  Amazon Sale: 10,000 रुपये में टॉप 5G स्मार्टफोन खरीदने का मौका, जानिए ऑफर और डिस्काउंट

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

यह भी पढ़े:  Vivo Y73 स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, जानिए इसकी कीमत और दमदार फीचर्स

Updated On: December 24, 2020 9:14 pm

Related Posts