UK Board 10th, 12th Result 2022: उत्तराखंड बोर्ड 10वी और 12वी परीक्षा के नतीजे जारी, ऐसे चेक करें

UK Board Result 2022: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) अपने 10वी (UK 10th Result 2022) और 12वी (UK 12th Result 2022) कक्षा के नतीजे आज 6  जून को घोषित कर दिए हैं.

UK Board 10th, 12th Result 2022: उत्तराखंड बोर्ड 10वी और 12वी परीक्षा के नतीजे जारी, ऐसे चेक करें
UK Board 10th, 12th Result 2022: उत्तराखंड बोर्ड 10वी और 12वी परीक्षा के नतीजे जारी, ऐसे चेक करें

UK Board Result 2022: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) अपने 10वी (UK 10th Result 2022) और 12वी (UK 12th Result 2022) कक्षा के नतीजे आज 6  जून को घोषित कर दिए हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in और ubse.uk.gov.in पर जाकर देख सकते हैं.

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा 28 मार्च से 19 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी. इस परीक्षा में कुल 2.42 लाख छात्र शामिल हुए थे. जिसमें, 12वीं के 1 लाख और 10वीं के 1.29 लाख छात्र थे.

UK Board 10th 12th Result 2022 Overview

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं में 77.47 फीसदी और 12वीं में 82.63 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं. उत्तराखंड बोर्ड 10वीं में मुकुल सिलसिला ने टॉप किया है और पहला स्थान हासिल किया है और 12वीं में दीया राजपूत ने पहला स्थान हासिल करते हुए टॉप किया है.

यह भी पढ़े:  Maharashtra Board 10th 2018: महाराष्ट्र बोर्ड ने कक्षा 10वीं के नतीजे घोषित किए, यहाँ पर देखे

UK Board Class 10th Toppers List

  1. टिहरी गढ़वाल के सुभाष इंटर कॉलेज थौलधार के छात्र मुकुल सिलसवाल ने 500 में से 495 अंक (99 फीसदी) लाकर टॉप किया है.
  2. ब्रह्मखल उत्तरकाशी के आयुष अवस्थी ने 98.60 फीसदी (500 में से 493) अकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया.
  3. थौलधार टेहरी गढ़वाल के छात्र आयुष जुयाल ने 98.60 फीसदी (500 में से 493) अकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया.
  4. बागेश्वर के विवेकानंद वीएमआईसी मंडलसेरा की छात्रा रबीना कोरंगा ने 500 में से 492 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया.

UK Board Class 12th Toppers List

  1. हरिद्वार में एसवीएमआईसी मायापुर की छात्रा दीया ने 97 फीसदी अंकों (500 में से 485 अंक) के साथ टॉप किया
  2. चमोली के एसपीवीएमआईसी गोपेश्वर के छात्र अंशुल बहुगुणा ने 96.80 प्रतिशत अंकों (500 में से 483) के साथ दूसरा स्थान हासिल किया
  3. बागेश्वर के विवेकानंद वीएमआईसी मंडलसेरा के छात्र सुमित सिंघ मेहता ने 96.60 फीसदी (500 में से 483 ) अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया
  4. ऊधमसिंह नगर के एमवीएमआईसी जसपुर के छात्र दर्शित चौहान ने 96.60 फीसदी (500 में से 483 ) अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया
यह भी पढ़े:  UPSC Prelims Result 2018: यूपीएससी ने घोषित किए परिणाम, यहां करें चेक

UK Board Result 2022: ऐसे चेक करें

  • उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in या uaresults.nic.in पर जाएं.
  • उसके बाद Uttarakhand 10th Result 2022 या Uttarakhand 12th Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • आपको अपना UK 10th Result 2022 या UK 12th Result 2022 दिख जायेगा.
  • परिणाम देखने ने बाद उसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट रख लें.
यह भी पढ़े:  CISCE Result 2019: ICSE 10th और ISC 12th के रिजल्ट घोषित, cisce.org पर ऐसे देखें

SMS से चेक करें UK Board 10th, 12th रिजल्ट

छात्र अपना रिजल्ट एसएमएस के द्वारा चेक कर सकते । छात्र UK 12 (for class 12th) या UK 10 (for class 10th) और अपना रोल नंबर टाइप करें। इसे 56263 पर भेजें। आपका परिणाम आपके मोबाइल फोन पर आ जाएगा.  छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा examresults.net या indiaresults.com पर जाकर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

Updated On: June 8, 2022 7:57 pm

Related Posts