योगी राज में उत्तर प्रदेश इस मामले में बना नंबर वन, तोड़े सारे रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार कोरोना संकट के दौरान अलग-अलग राज्यों से लौटे लाखों कामगारों और प्रवासी मजदूरों को रोजगार दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत है.

भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है. हर रोज कोरोना से संबंधित हजारों मामले समाने आ रहे हैं. इस घातक बीमारी से जहा देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गयी है तो वही देश में लॉकडाउन घोषित होने से सबसे अधिक इसका मार प्रवासी मजदूरों और श्रमिकों पर पड़ा हैं. अब इसी क्रम में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार कोरोना संकट के दौरान अलग-अलग राज्यों से लौटे लाखों कामगारों और प्रवासी मजदूरों को रोजगार दिलाने के लिए लगातार काम कर रही है.

यह भी पढ़े:  Narendra Modi Interesting Facts: जानिए पीएम नरेंद्र मोदी से जुड़े हुए कुछ रोचक तथ्य

उत्तर प्रदेश में 57 लाख मजदूरों को मनरेगा के तहत मिला काम

आपको बता दें उत्तर प्रदेश अब मनरेगा के तहत 57 लाख मजदूरों को रोजगार देना देश में वाला पहला प्रदेश बन गया है. अगर आकड़ो की बात करें तो, सोमवार तक यहां 57.2 लाख मजदूर मनरेगा के तहत काम कर रहे हैं. दूसरे नंबर पर राजस्थान है जहा पर इस समय मनरेगा के तहत 53 लाख मजदूर काम कर रहे हैं. तीसरे स्थान पर आंध्र प्रदेश है जहा पर 36.58 लाख मजदूरों को मनरेगा के तहत रोजगार मिला हैं.

यह भी पढ़े:  उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर जारी, पिछले 24 घंटे में 26847 नए मरीज, 298 लोगों की मौत

सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि मनरेगा के तहत प्रदेश में 57 लाख 12 हजार श्रमिकों को कार्य मिला है जो वर्तमान में देश में सर्वाधिक है. उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सभी औद्योगिक इकाइयों का सर्वे कराते हुए इन इकाइयों में रोजगार की आवश्यकता का आंकलन किया जाए और डिमांड के अनुरूप मैन पॉवर मुहैया करवाया जाए.

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

इनपुट- एजेंसी

यह भी पढ़े:  Lockdown 5.0: मंदिरों के दरवाजे आपके लिए खुलने वाले है, दर्शन के दौरान रखें इन बातों का ध्यान

Updated On: June 16, 2020 8:23 pm

Related Posts