Vivo Y83 स्मार्टफोन चीन में हुआ लॉन्च, जानें इसकी खासियत

नई दिल्ली: फ़ोन निर्माता कंपनी वीवो ने अपना वाई सीरीज का लटेंट्स स्मार्टफोन Vivo Y83 चीन के घरेलु बाजार में लॉन्च कर दिया है. इस फ़ोन की कीमत चीन में 1498 युआन यानी लगभग 16,000 रुपए है। इस फोन के साथ यूजर को प्रोटेक्टिव केस और इयरफोन भी दिए जाएंगे. इस फ़ोन को लेकर भारत में लॉन्च होने की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है. यह फ़ोन चीन में ऑनलाइन स्टोरर पर भी उपलब्ध होगा.

बता दे कि, इसी महीने के शुरुआत में यह स्मार्टफोन लीक हो गया था। यह फोन को व्हाइट, ब्लैक और रेड रंग में उपलब्ध होगा। और इसमें यूज़र को मिलेगी प्रीमिय ग्लास बॉडी, बैक में मिरर फिनिश होगा।

यह भी पढ़े:  फेसबुक ने एडम मोसेरी को बनाया इंस्टाग्राम का नया प्रमुख

Vivo Y83 smartphone specifications

अगर इस फ़ोन के फीचर्स की बात करे तो इसमें मीडियाटेक हेलियो P22 प्रोसेसर दियागया है। ये प्रोसेसर एडवांस आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर को सपोर्ट करता है।

वीवो Y83 में 6.22-इंच HD प्लस डिस्प्ले दिया है, जो 1520 x 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसका ऑस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है। फोन को पावर देने के लिए 3260mAh की बैटरी दी है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ फनटच OS 4.0 (यूजर इंटरफेस) पर चलता है। वीवो के इस फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक P22 प्रोसेसर दिया है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.0GHz है।

यह भी पढ़े:  अब इन स्मार्टफोन्स में WhatsApp नहीं चलेगा, देखिये पूरी लिस्ट

अगर इसके रैम की बात करे तो इसमें 4 जीबी है और इंटरनल स्टोरेज 60 जीबी है और माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से इस फ़ोन की इंटरनल स्टोरेज 256 जीबी तक बढ़ा सकते है.

यह भी पढ़े:  Airtel के 149 रुपए के प्लान पर अब मिलेगा पहले से दोगुना डाटा

अगर इस फ़ोन के कैमरे की बात करें तो वीवो Y83 में 13 मेगापिक्सल का सेंसर है जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है. वहीं फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जो फेस रिकॉग्निशन के साथ आता है.

अगर इसके कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें, तो वीवो Y83 में 4G VoLTE, वाईफाई, ब्लूटूथ 4.2, GLONASS, GPS, माइक्रो USB पोर्ट और 3.5 मिमी हैडफोन जैक जैसे फीचर्स दिए हैं।

Updated On: May 27, 2018 12:22 am

Related Posts