‘धड़क’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ, देखे जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की केमिस्ट्री

बॉलीवुड की चांदनी स्वर्गीय श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की बहुप्रतिक्षिक डेब्यू फिल्म ‘धड़क’ का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में जाह्नवी के पापा बोनी कपूर बहन खुशी कपूर, चाचा अनिल कपूर और भाई मोहित मारवाह उपस्थित थे। इस इवेंट में बस श्रीदेवी की कमी खल रही थी. उस मौके पर जाह्नवी ने मीडिया से खुलकर बात की और अपने एक्सपीरियंस को शेयर किए।

यह भी पढ़े:  Happy Birthday AbRam: 5 साल के हुए शाहरुख खान के बेटे अबराम

जाह्नवी की यह फिल्म सिनेमाघरों में 20 जुलाई को रिलीज़ होगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फिल्म सुपरहिट मराठी फिल्म ‘सैराट’ की हिंदी रीमेक है। फिल्म का ट्रेलर दर्शको को खूब पसंद आ रहा है। ट्रेलर देखकर आपको ये नहीं लगेगा की जाह्नवी की यह पहली फिल्म है।

यह भी पढ़े:  Sanju Box Office Collection: रणबीर कपूर की संजू ने कमाई के मामले में तोड़े सभी रिकॉर्ड

धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म के ट्रेलर में जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की केमिस्ट्री काफी अच्छी लग रही है. साथ ही दोनों की एक्टिंग भी कमाल की है. फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है.

ट्रेलर लॉन्च के दौरान जब जाह्नवी से मां श्रीदेवी के बारे में सवाल पूछा गया तो वे इमोशनल हो गईं और सवाल का जवाब नहीं दे पाईं. उन्होंने सिर्फ इतना कहा, ”मैं मां को बहुत मिस कर रही हूं.”

यह भी पढ़े:  कैंसर से लड़ रही Sonali Bendre ने Friendship Day पर दिल को छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया

ट्रेलर को यहां देखे

मनोरंजन जगत से जुड़ी हर खबर के लिए यहां हिंदी बॉलीवुड न्यूज़ पर क्लिक करे

Updated On: June 12, 2018 8:31 am

Related Posts