Sanju Box Office Collection: रणबीर कपूर की संजू ने कमाई के मामले में तोड़े सभी रिकॉर्ड

Sanju Box Office Collection: रणबीर कपूर अभिनीत राजकुमार हिरानी की ‘संजू’ फिल्म ने पहले दिन 34.75 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शानदार ओपनिंग की है.

Sanju Box Office Collection: रणबीर कपूर अभिनीत राजकुमार हिरानी की ‘संजू’ फिल्म ने पहले दिन 34.75 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शानदार ओपनिंग की है. ‘बाहुबली’ के बाद ‘संजू’ दूसरी सबसे बड़ी नॉन-हॉलिडे ओपनिंग साबित हुई है। संजय दत्त की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था और सिनेमाघरों पर आते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया.

Trade Analyst तरण आदर्श के अनुसार रेस 3 ने पहले द‍िन 34.75 करोड़ की कमाई की है। इस आंकड़े के साथ यह फ‍िल्‍म रणवीर कपूर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर फ‍िल्‍म है। यह फ‍िल्‍म 4000 स्‍क्रीन्‍स पर र‍िलीज हुई थी।

‘संजू’ को देखने के लिए सिनेमाघरों में बड़ी संख्या में दर्शकों का जमावड़ा देखने मिल रहा है। संजय दत्त की जीवनी पर फिल्म बनाने के फैसले और राजकुमार हिरानी की उम्दा सिनेमैटोग्राफी के चलते फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

यह भी पढ़े:  सोनम कपूर की शादी की वायरल तस्वीरे, जो आप ने पहले कभी नहीं देखी होगी

राजकुमार हिरानी द्वारा लिखित और निर्देशित इस बायोपिक में रणबीर कपूर, मनीषा कोइराला, परेश रावल, अनुष्का शर्मा, दीया मिर्जा और सोनम कपूर जैसे कलाकारों से अपने हुनर का गुल खिलाया है।

यह भी पढ़े:  जीरो टीजर: सलमान ने उठाया बादशाह को अपने गोद में

तरण आदर्श के मुताबिक, ‘संजू’ के जरिए रणबीर कपूर को अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग मिली है. इससे पहले उनकी फिल्म ‘बेशर्म’ ने 21.56 करोड़, ‘ये जवानी है दीवानी’ ने 19.45 करोड़, ‘ऐ दिल है मुश्किल’ ने 13.30 और ‘तमाशा’ ने पहले दिन 10.94 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था.

तरण आदर्श की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने सलमान खान की फिल्म ‘रेस 3’ का ओपनिंग रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ‘रेस 3’ ने पहले दिन 29.17 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद ये अनुमान लगाए जा रहे हैं कि फिल्म 3 दिन में 100 करोड़ कमा लेगी।

Updated On: March 14, 2022 9:20 pm

यह भी पढ़े:  KGF Chapter 2 Release Date: इस दिन रिलीज होगी केजीएफ चैप्टर 2, पोस्टर में दिखा Rocky का नया रूप

Related Posts