सोशल मीडिया पर छाया Stulish ऐप, जाने इसके बारे में

नई दिल्ली: पिछले दिनों इंटरनेट की दुनिया पर में साराह ऐप ने बहुत धूम मचाई थी। उस समय साराह का क्रेज लोगों पर जितनी तेजी से चढ़ा था उससे भी ज्यादा तेजी से उतर गया। अब सोशल मीडिया पर स्टुलिश नाम का एक ऐप छाया हुआ है। stulish साराह की तरह इसमें भी आप अपनी पहचान छुपाकर किसी को भी मैसेज भेज सकते हैं। ऐपएडवाइस नाम की एक वेबसाइट के मुताबिक, इस ऐप को 21 फरवरी 2018 को लॉन्च किया गया था।

यह भी पढ़े:  Amazon Great Indian festival: iPhone 13 पर मिल रहा है जबरदस्त डील, जानें ऑफर और कीमत

वहीं, गूगल और एप्पल ने पिछले साल Sarahah को कुछ कारणों से प्ले स्टोर से हटा दिया था। बता दें कि भारत में Sarahah ऐप को 50 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया था।

यह भी पढ़े:  MOTO G6 Play स्मार्टफोन भारत में 4 जून को होगा लॉन्च

पहचान उजागर नहीं होने के कारण लोग इसको कंफेसिंग एप भी कह रहे हैं। जिसके जरिये लोग अपने दोस्तों से जुड़ी उन बातों को भी सार्वजनिक कर रहे हैं, जिसको खुलकर कहने में हिचकते थे। गूगल प्ले स्टोर में Stulish को तीन स्टार मिले हैं।

Stulish.com एंड्रॉइड और आई फोन में उपलब्ध है। विंडो फोन में यह सपोर्ट नहीं कर रहा है। एक बार लाग इन करने के बाद इसको एफबी पर भी शेयर किया जा सकता है। अधिकतर लोग यही कर रहे हैं। यह एक ऐसा ऐप है जिसके जरिए यूजर्स किसी को भी मैसेज भेज सकते हैं, रिसीव करने वाले को भेजने वाले के नाम का पता नहीं चलेगा।

यह भी पढ़े:  सवाल जवाब का मंच Quora.com हिंदी भाषा में हुआ लॉन्च, जाने खासियत

Updated On: May 26, 2018 11:52 am

Related Posts