Whatsapp अब इन फोन में नहीं करेगा काम, यह है आखिरी तारीख

अगर आप व्हाट्सप्प यूजर है तो ये बड़ी खबर आप के लिए है, अभी हल ही में WhatsApp ने मोबाइल डिवाइस को सपोर्ट के पेज को अपडेट किया है। जिसमें डिवाइस की नई लिस्ट सामने आई हैं जिन्हें 2018 के अंत तक WhatsApp सपोर्ट करना बंद कर देगा।

कंपनी ने जानकारी दी है कि Whatsapp कई फोन पर सपोर्ट बंद करने जा रही है क्योंकि सभी नए फीचर्स सभी फोन पर काम नहीं कर सकते हैं। जारी हुई सूची में कुछ ऐसे फोन हैं, जिसपर व्हाट्सएप ने सपोर्ट करना बंद भी कर दिया है। वहीं, कई ऐसे फोन्स हैं, जिसमें इस साल के आखिरी तक व्हाट्सएप सपोर्ट नहीं करेगा।

यह भी पढ़े:  WhatsApp Tips: अपने सीक्रेट चैट को व्हाट्सएप पर कैसे करें हाइड, यहां जानिए

यूजर्स जो व्हाट्सप्प का पुराना वर्जन का यूज कर रहे हैं वे अपनी चैट हिस्ट्री को नए डिवाइस में ट्रांसफर भी नहीं कर पाएंगे। ऐसा कोई ऑप्शन WhatsApp अभी नहीं दे रहा है।

तो आइए हम आपको उन स्मार्टफोन के बारे में बताते हैं जिनपर इस साल के अंत तक WhatsApp काम करना बंद कर देगा. वैसे WhatsApp ने Android 2.1 (Eclair), Android 2.2 पर चलने वाले स्मार्टफोन पर अपडेट देने बंद कर दिए हैं.

Nokia S40
WhatsApp 31 दिसंबर 2018 के बाद Nokia के एस सीरीज के फोन पर काम नहीं करेगा। इसके अलावा नोकिया आशा फोन पर भी व्हाट्सऐप नहीं चलेगा।

यह भी पढ़े:  WhatsApp Privacy Policy: शर्ते नहीं मानने पर डिलीट करना होगा व्हाट्सएप अकाउंट

एंड्रॉयड वर्जन 2.3.3 से नीचे
एंड्रॉयड के 2.3.3 वर्जन पर व्हाट्सऐप काम नहीं करेगा। कंपनी ने इसकेे लिए अपडेट जारी करना बंद कर दिया है। बता दें कि एंड्रॉयड 2.1 का नाम एक्लेयर और 2.2 का नाम फ्रायो था।

आईफोन 3GS/iOS 6
एप्पल के आईओएस 6 वाले आईफोन में अब व्हाट्सऐप नहीं चलेगा। बता दें कि कंपनी ने हाल ही में आईओएस 12 रिलीज किया है।

ब्लैकबेरी
ब्लैकबेरी के ऑपरेटिंग सिस्टम और ब्लैकबेरी 10 वाले स्मार्टफोन में व्हाट्सऐप इस साल के बाद नहीं चलेगा। बता दें कि ब्लैकबेरी ने हाल ही में एंड्रॉयड स्मार्टफोन कीवन पेश किया है।

यह भी पढ़े:  WhatsApp ने डेस्कटॉप यूजर्स के लिए शुरू किया ये नया फीचर, जानिए इसके बारे में

विंडोज
व्हाट्सऐप ने विंडोज 8 और इससे कम वर्जन वाले फोन पर सपोर्ट देना इसी साल 1 जनवरी से बंद कर दिया है।

आईओएस 7
आईओस 7 के आईफोन यूजर्स को 2020 तक राहत मिली है यानि जिन आईफोन में आईओस 7 है वे लोग 1 फरवरी 2020 तक व्हाट्सऐप चला सकेंगे।

व्हाट्सएप ने नए वर्जन पर अपग्रेड करने का सुझाव दिया

-एंड्रॉयड ओएस 4.0 या फिर इससे अधिक
-आईफोन आईओएस 8 या फिर इससे अधिक
-विंडोज फोन 8.1 वर्जन

Updated On: June 18, 2018 11:20 pm

Related Posts