योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब सरकारी अस्पतालों में मनाई जाएगी बेटियों का जन्मदिन

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) ने राज्य में 22 जनवरी को सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाली बेटियों का जन्मदिवस मनाए जाने का फैसला लिया है.

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) ने राज्य में 22 जनवरी को सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाली बेटियों का जन्मदिवस मनाए जाने का फैसला लिया है. जिसके तहत योगी सरकार की ओर से मां व बेटी को उपहार भी दिए जाएंगे.

मिशन शक्ति के तहत ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ मुहिम को बढ़ावा देने के लिए उत्तर परेश के सभी जिलों में एक जनवरी से 20 जनवरी तक जन्म लेने वाली बेटियों की संख्या के बराबर वृक्षारोपण का कार्य भी किया जाएगा. सरकार के मुताबिक वृक्षों के संरक्षण का दायित्व पुरूषों को सौंपा जाएगा.

राज्य में बेटियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए अभियान के जरिए पाठशला कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. जिसके तहत उन बालिकाओं और महिलाओं की काउंसलिंग की जाएगी जो विभिन्न प्रशासनिक सेवाओं जैसे पुलिस, फौज, एयरफोर्स समेत मेडिकल, इंजीनियरिंग व उद्योग जगत में आगे बढ़ने का सपना देख रही हैं.

यह भी पढ़े:  May 2020 Festivals: ईद से लेकर बुद्ध पूर्णिमा तक, मई महीने पड़ रहे हैं कई महत्वपूर्व त्योहार

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

यह भी पढ़े:  Farmers Protest: राहुल गांधी ने कहा - कृषि के तीन कानून किसान को खत्म करने के कानून हैं

Updated On: January 8, 2021 9:37 am

Related Posts