तेलगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का कोरोना रिपोर्ट आया निगेटिव, फैंस से की ये गुजारिश

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) का कोरोना रिपोर्ट (Corona Report) निगेटिव आया है. इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है.

तेलगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का कोरोना रिपोर्ट आया निगेटिव, फैंस से की ये गुजारिश
तेलगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का कोरोना रिपोर्ट आया निगेटिव, फैंस से की ये गुजारिश

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) का कोरोना रिपोर्ट (Corona Report) निगेटिव आया है. इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है. उन्होंने कहा कि उनका 15 दिनों के क्वारंटीन के बाद कोविड रिपोर्ट निगेटिव आया है.

अल्लू अर्जुन ने आज इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा सभी को नमस्कार! मेरा 15 दिनों के क्वारंटीन में रहने के बाद कोविड परीक्षण निगेटिव आया है। मैं अपने सभी शुभचिंतकों और प्रशंसकों को उनकी इच्छाओं और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं.

उन्होंने आगे कहा, हम उम्मीद करते हैं कि इस लॉकडाउन से मामलों को कम करने में मदद मिलेगी। घर में सुरक्षित रहें और सभी के प्यार के लिए धन्यवाद.

आपको बता दें कि अर्जुन ने 28 अप्रैल को एक सोशल मीडिया पर अपने कोविड पॉजिटिव होने की घोषणा की थी. उन्होंने ट्वीट कर लिखा था, ‘सभी को नमस्कार, मेरा कोविड पॉजिटिव आया है. मैंने खुद को घर पर अलग-थलग कर लिया है और प्रोटोकॉल का पालन कर रहा हूं। मैं उन लोगों से अनुरोध करता हूं जो मेरे संपर्क में आए हैं.’

‘घर पर रहें, सुरक्षित रहें और मौका मिलने पर टीका लगवाएं. मैं अपने सभी शुभचिंतकों और प्रशंसकों से अनुरोध करता हूं कि वे मेरी चिंता न करें क्योंकि मैं ठीक हूं.’

यह भी पढ़े:  राणा दग्गुबाती ने प्रेमिका मिहिका बजाज से की सगाई, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

यह भी पढ़े:  उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर जारी, पिछले 24 घंटे में 26847 नए मरीज, 298 लोगों की मौत

Updated On: July 3, 2022 7:51 pm

Related Posts