Back Pain Treatment: यदि आप कमर दर्द या पीठ दर्द से बहुत ज्यादा परेशान हैं और तुरंत राहत पाना चाहते है, तो आप नीचे बताए गए बेहद ही आसान घरेलू नुस्खे या उपाय को अपना कर कम समय में Back Pain या कमर दर्द से राहत पा सकते हैं और आपकी परेशानी दूर हो सकती है।
कमर दर्द (Back Pain) होने के बहुत से कारण हो सकते है, लेकिन कुछ मामूली कारण हैं जो अक्सर किसी भी व्यक्ति को अपना शिकार बना सकते हैं। आप निम्न बिंदुओं पर एक नज़र जरूर डालें।
कमर दर्द (पीठ दर्द) होने के कारण (Causes of Back Pain)
- क्षमता से ज्यादा भारी वस्तु को उठाना।
- क्षमता से अधिक व्यायाम करना।
- खराब गद्दे पर सोना।
- ज्यादा मोटी तकिया का इस्तेमाल करना।
- व्यायाम न करना।
- नींद कम आना।
- सुबह ज्यादा देर तक सोना।
- पेट साफ न होना।
- पेट में गैस या कब्ज होना।
- गलत मुद्रा में सोना या बैठना।
- जंक फ़ूड का ज्यादा उपयोग करना।
- टीवी या कंप्यूटर के सामने एक ही मुद्रा में ज्यादा देर तक बैठना।
- गलत तरीके से लेटकर मोबाइल का लंबे समय तक उपयोग करना।
- कमजोर हड्डियों का होना।
- शरीर में कमजोरी होना।दवाई का ज्यादा सेवन करना।
- किसी गंभीर चोट लगने के कारण।
- रीढ़ की हड्डी में अंदरूनी चोट होना।
- बुखार या किसी वायरल बीमारी का होना।
- वजन ज्यादा होना या मोटापा होना।
- अनुवांशिकता के कारण।
- गठिया रोग का होना।
- ज्यादा देर तक पैदल यात्रा करना।
- ज्यादा देर तक खड़े या बैठकर लगातार काम करना।
कमर दर्द के लक्षण क्या है : Symptoms of Back Pain in Hindi
यदि आप डेली रूटीन काम करने वाले व्यक्ति है और आपको कमर दर्द (Back Pain) हो तो इस स्थिति में कभी भी कार्य करने में आपका ध्यान नहीं लगेगा।
- ज्यादा देर तक खड़े होने में परेशानी।
- ज्यादा देर तक बैठने में परेशानी।
- शरीर का तापमान बढ़ जाना।
- कमर या पीठ में सूजन होना।
- उठते या बैठते समय किसी वस्तु का सहारा लेना।
- मन में चिड़चिड़ापन होना।
ऐसे में कुछ घरेलू उपाय (Home Remedies) आपको इस दर्द से तुरंत राहत दे सकता है। इसे जरूर घर पर आजमाएं।
घरेलू नुस्खे कमर दर्द के लिए (Home Remedies for Lower Back Pain in Hindi)
1. दूध का सेवन
दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो आपकी हड्डियों के लिए बहुत जरूरी है। कैल्शियम से हड्डियां मजबूत होती हैं और दर्द को कम करने में सहायक होता है। दूध का सेवन हल्दी के साथ करें। रात को सोने से पहले दूध में हल्दी पाउडर मिलाकर पिएं।
2. कैमोमाइल चाय
कैमोमाइल चाय में औषधीय गुण भरपूर मात्रा में होते हैं, जो अनिद्रा, तनाव, दर्द और मासिक धर्म के समय होने वाले दर्द को कम करने में सहायक होते हैं। साथ ही यह इम्यून पावर को भी बढ़ाता है।
3. गर्म पानी से सेकाई
गर्म पानी शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक है। जब सर्दी या खांसी होती है, तो गर्म पानी का सेवन अति उत्तम होता है। लेकिन गर्म पानी का उपयोग कमर दर्द के घरेलू उपाय में भी किया जाता है। इसके लिए आप सबसे पहले गर्म पानी को किसी प्लास्टिक की थैली में भर लें। फिर कपड़े में लपेटकर दर्द वाले स्थान पर 25 से 30 मिनट तक रखें। आपको जल्द ही कमर दर्द में तुरंत राहत मिलेगी।
4. अनानस का सेवन
फलों में भरपूर मात्रा में औषधीय गुण होते हैं, जिनमें अनानस भी एक है। इसमें ब्रोमेलैन नामक एंजाइम होता है। साथ ही इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी तथा दर्दनाशक गुण पाए जाते हैं, जो गठिया, कमर दर्द और पीठ दर्द को ठीक करने में बहुत ही सहायक होते हैं।
5. बर्फ से सेकाई
बर्फ का इस्तेमाल कमर दर्द के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके लिए आप 250 ग्राम बर्फ का टुकड़ा लें और उसे थोड़ा चूर कर दानेदार बना लें। फिर इसे एक प्लास्टिक बैग में भर दें। उसके बाद एक छोटी तौलिया या किसी कपड़े में लपेटकर दर्द वाले स्थान पर 15 से 20 मिनट तक सेकाई करें। इसे दिन में तीन से चार बार दोहराएं। यह नुस्खा दर्द और सूजन कम करने में असरदार है।
6. हल्दी दूध का सेवन
हल्दी एक प्राकृतिक आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर खाद्य पदार्थ है। कमर दर्द चाहे जैसा भी हो, उसमें हल्दी बहुत मददगार साबित होती है। इसके लिए आप एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच हल्दी पाउडर डालें और उसे अच्छी तरह घोलकर धीरे-धीरे पिएं। रात में इसे पीकर सो जाएं।
कमर दर्द के लिए FAQ (Frequently Asked Questions)
Q1. कमर दर्द क्यों होता है?
Q2. क्या कमर दर्द का इलाज घर पर किया जा सकता है?
Q3. कमर दर्द में क्या खाना चाहिए?
Q4. क्या हल्दी दूध कमर दर्द में फायदेमंद है?
Q5. कमर दर्द में गर्म पानी से सेकाई करनी चाहिए या बर्फ से?
Q6. क्या योग और व्यायाम से कमर दर्द ठीक हो सकता है?
Q7. कब डॉक्टर को दिखाना चाहिए?
Updated On: August 17, 2025 8:18 pm






