Honeymoon in India: हनीमून प्लान कर रहे हैं? विदेश छोड़िए, भारत की इन जगहों पर जाएं

Honeymoon Destinations in India: शादी होने के बाद सबसे बड़ा काम हनीमून डेस्टिनेशन का चुनाव करना होता हैं। अगर आप आने वाले इन महीनों में हनीमून डेस्टिनेशन की खोज कर रहे हैं तो यहां हम लिए कुछ बेहतरीन ऑप्शन लेके आए हैं जो मौसम के लिहाज से आपके लिए एक दम सटीक और ठीक है।

Honeymoon in India: हनीमून प्लान कर रहे हैं? विदेश छोड़िए, भारत की इन जगहों पर जाएं (Image Credit: Pixabay)
Honeymoon in India: हनीमून प्लान कर रहे हैं? विदेश छोड़िए, भारत की इन जगहों पर जाएं (Image Credit: Pixabay)

शादी के बाद लगभग हर कपल एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना चाहता हैं जिसके लिए वो दुनिया की नजरों से दूर कहीं शांत इलाके में अपने प्यार का गुल खिलाने को बेताब रहते हैं लेकिन कभी-कभार सब कुछ तय तो हो जाता हैं लेकिन सही समय के हिसाब से सही जगह का चुनाव या यूं कहें कि मौसम के हिसाब से हम हनीमून डेस्टिनेशन का चुनाव नहीं कर पाते। वैसे तो बहुत से नवविवाहित एक दूसरे के साथ विदेश का दौरा करते हैं लेकिन सोचिए कि विदेश जैसी सुंदरता आपको अपने देश यानि भारत में ही मिल जाएं। जी हां, आज हम आपको कुछ ऐसे ही भारत के उन स्थानों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके हनीमून के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।

उत्तर भारत के कुछ राज्यों को छोड़ दें तो मौसम के हर महीने के लिहाज से भारत की कुछ जगह हनीमून के लिए काफी बेहतर हैं। जहां न ज्यादा सर्दी होती है और न ज्यादा गर्मी पड़ती है। इतना ही नहीं यहां कम बजट के हिसाब से हनीमून भी अच्छे से मन जाता हैं और उन यादगार पलों को आप उम्र भर याद भी रखते हैं।

यह भी पढ़े:  World Oldest City: दुनिया के 5 सबसे पुराने शहरों में भारत का भी एक शहर शामिल, नाम जानकर रह जाएंगे दंग

आज हम आपको अपनी इस रिपोर्ट में नए-नवेले कपल्स के लिए बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन की जानकारी देने जा रहे हैं।

कपल्स के लिए बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन (Honeymoon in India)

मुन्नार (केरल)

हरी-भरी पहाड़ियां, लंबी-लंबी झीलें और चारों तरफ हरियाली ही हरियाली इस स्थान को खास बनाती हैं। हनीमून के लिए अगर आप मुन्नार जाने का मन बना रहे हैं तो ये आपके लिए के अच्छा ऑप्शन हैं। चाय और कॉफी के बागानों के बीच बिताया जाने वाला समय आपको हमेशा याद रहेगा। बैकवॉटर में चलने वाली हाउसबोट में रात का डिनर आपके हनीमून में चार चांद लगा देगा।

कोवलम (केरल)

केरल में स्थित कोवलम एक खूबसूरत और शांत तटीय इलाका है। यहां मौसम के बदलते मिजाजों से यहां आने वाले नवविवाहित जोड़े अपने खुशनुमा पलों का जी भर कर लुफ्त उठाते हैं। यहां के रेतीले समुद्र तट, वाटर स्पोर्ट्स और केरल का स्थानीय भोजन हनीमून को और बेहतरीन बना देता हैं। आपा अपने पार्टनर के साथ हाथों में हाथ डालकर समुद्र बीच घूम सकते हैं।

अलेप्पी (केरल)

केरल के बैकवाटर में अपने साथी के साथ रोमांटिक पल बिताने से बेहतर और क्या हो सकता हैं। जी हां, पानी के अंदर अपने खूबसूरत पलों को बटरोने के लिए अलेप्पी से बेहतर कुछ दूसरा नहीं हो सकता। केरल में खास जगहों पर जाना हो तो सबसे ऊंचाई पर अलेप्पी है। अलेप्पी हाउसबोट के लिए जाना जाता है। अलेप्पी में समुद्र के अलावा अंबालापुक्षा श्री कृष्ण मंदिर, कृष्णापुरम पैलेस, मरारी समुद्र तट घूमने के लिए अच्छी जगह है। जहां एकांत में बैठकर आप अपनी जिंदगी के पन्नों की शुरुआत कर सकते हैं।

यह भी पढ़े:  Dangerous Roads in India: भारत की वो खतरनाक सड़कें जो बना देंगी आपके सफर को रोमांच से भरपूर

लक्षद्वीप

अरब सागर में स्थित छोटा सा द्वीपसमूह लक्षद्वीप हनीमून मनाने के लिए सबसे अच्छे स्थानों में से एक है। यह एक ऐसा स्थान है जहां अब भी ज्यादा पर्यटक नहीं आते हैं। अपने शांत वातावरण और खूबसूरत समुद्र तटों के लिए जाना जाने वाले इस द्वीपसमूह में समुद्र फेसिंग लग्जरी रिजॉर्ट में ठहरने और रेतीले समुद्र तट पर खाली समय बिताने से मिलने वाला मजा दुनिया कहीं और नहीं हैं। यहां आप कोरल रीफ देखने के लिए शीशे के फर्श वाली बोट की सवारी करना बिल्कुल न भूले। लगून के पास रोमांटिक समय बिताएं और समुद्र किनारे के एकांत में अपने हमसफर के साथ बैठें।

यह भी पढ़े:  World Amazing Facts: दुनिया के 10 हैरान कर देने वाले अनोखे तथ्य, जिन्हें जानकर आप चौंक जाएंगे

तवांग (अरुणाचल प्रदेश)

तवांग अरुणाचल प्रदेश का एक छोटा शहर है। यहां घूमने के लिए कई बौद्ध मठ हैं। यहां आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ यादगार लम्हें बिता सकते हैं और उस सुंदर सौंदर्य को देख सकते हैं। इस जगह पर देखने के लिए खूबसूरत पहाड़ियाँ और मैदान हैं और अगर आप कुछ शांत समय की तलाश में हैं, तो यह आपके लिए सही जगह है।

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह

अंडमान और निकोबार को द्वीपों का समूह भी कहा जाता हैं। जो बंगाल की खाड़ी में स्थित है। यह खूबसूरत डेस्टिनेशन विदेश की किसी जगह से कम नहीं है। यहां का हैवलॉक द्वीप समुद्र तट भारत या विदेश में किसी भी अन्य समुद्र तट की तुलना में बहुत सुंदर हैं। पानी के नीचे चलने, स्कूब डाइविंग और यहां की प्राकृतिक सुंदरता आपके जहन से उतरने का नाम नहीं लेगी।

देश और दुन‍िया की सभी खबरों के लिए आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो करें. वीडियो देखने के लिए हमारे हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें.

Updated On: January 25, 2026 7:50 pm

Related Posts