बिहार चुनाव जीतने के बाद नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद, कही ये बात

Bihar Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में एनडीए के पक्ष में आए नतीजों के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Advertisements
Advertisements

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में एनडीए के पक्ष में आए नतीजों के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. नीतीश कुमार बिहार में जीत का श्रेय जनता को देतें हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है.

आपको बता दें मंगलवालर को देर रात को आए बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे में एनडीए को 243 में से 124 सीटें मिली है, जबकि महागठबंधन को 243 में से केवल 110 सीटों पर जीत हासिल किया. सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 122 है. इस प्रकार अब बिहार में नीतीश कुमार सातवीं बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे.

यह भी पढ़े:  पीएम नरेंद्र मोदी की मिदनापुर की रैली में पंडाल गिरने से 20 घायल, अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
Advertisements

नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा कि, ‘जनता मालिक है। उन्होंने एनडीए को जो बहुमत प्रदान किया, उसके लिए जनता-जनार्दन को नमन है। मैं पीएम श्री नरेंद्र मोदी जी को उनसे मिल रहे सहयोग के लिए धन्यवाद करता हूं।’

Advertisements

दिल्ली भाजपा मुख्यालय में मनाया गया जीत का जश्न

बिहार में मिली इस ऐतिहासिक जीत का जश्न भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में स्थित भाजपा मुख्यालय में मनाया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी भाजपा मुख्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.

प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर कहा कि, आज भाजपा का विस्तार हो रहा है, इसकी वजह भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का तप, त्याग और तपस्या है। सफलता के इन क्षणों में हमें याद रखना है कि हमारा दायित्व भारत के जन-जन के प्रति है। यही हमारी परिपाटी रही है और हमारी पार्टी के विकास का मंत्र रहा है.

उन्होंने कहा कि, बिहार में सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र की जीत हुई है। बिहार में विकास के कार्यों की जीत हुई है। मैं बिहार के अपने भाइयों और बहनों से कहूंगा कि, आपने एक बार फिर सिद्ध किया है कि बिहार क्यों लोकतंत्र की जमीन कहा जाता है। वाकई, बिहारवासी पारखी भी हैं और जागरूक भी।

यह भी पढ़े:  International Yoga Day 2018 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 55,000 लोगों के साथ किया योग

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

Updated On: November 12, 2020 12:52 pm

यह भी पढ़े:  Live Coronavirus India Updates: देश में कोरोना के कुल 1,25,101 मरीज, 3720 की मौत

News Aadhaar

न्यूज़ आधार पर आप लाइफस्टाइल, हेल्थ, डाइट और फिटनेस, रिलेशनशिप और फ़ूड से जुड़े हुए न्यूज़ पढ़ सकते है.

संबंधित खबरें