Earthquake In Delhi: दिल्ली समेत उत्तर भारत के इन राज्यों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए

Earthquake In Delhi-NCR, Earthquake tremors felt in India : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान बताया जा रहा है, जहां रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.5 मापी गई है.

Advertisements
Advertisements

Earthquake In Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान बताया जा रहा है, जहां रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.1 मापी गई है.

दिल्ली एनसीआर (Earthquake In Delhi), पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, राजस्थान सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में शुक्रवार रात 10:31 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप के झटके काफी तेज थे और काफी देर तक लोगों ने इसे महसूस किया.

यह भी पढ़े:  Earthquake Safety Tips: भूकंप आने के दौरान क्या करना चाहिए, यहां जानें कुछ सेफ्टी टिप्स
Advertisements

हालांकि, अभी तक कहीं से किसी प्रकार की जनहानि की कोई सूचना नहीं है, लेकिन लोग डरे हुए हैं. भूकंप आते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए.

यह भी पढ़े:  Coronavirus India Update: पिछले 24 घंटे में 62 हजार से अधिक कोरोना वायरस के नए मामले, जानिए महाराष्ट्र का हाल

-उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग के साथ-साथ चमोली में भूकंप के झटके महसूस किए गए.

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक पंजाब, अमृतसर में रात 10:34 भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.1 थी. भूकंप के ये झटके इतनी तेज थे कि लोग दहशत में अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए.

यह भी पढ़े:  भूकंप के दौरान परेशान न हो, जान बचाने के लिए अपनाएं ये उपाय

India NewsEntertainment News और Lifestyle News in Hindi के लिए देखें News Aadhaar. देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK और TWITTER पेज से.

Updated On: February 12, 2021 11:23 pm

News Aadhaar

न्यूज़ आधार पर आप लाइफस्टाइल, हेल्थ, डाइट और फिटनेस, रिलेशनशिप और फ़ूड से जुड़े हुए न्यूज़ पढ़ सकते है.

संबंधित खबरें