CBSE Board Result 2020: रिजल्ट की तारीखों को लेकर सीबीएसई ने छात्रों को किया आगाह

CBSE Board Result 2020: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे को लेकर एक फर्जी नोटिस इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

CBSE Board Result 2020: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे को लेकर एक फर्जी नोटिस इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. फर्जी नोटिस में कहा गया है कि सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा के नतीजे 11 जुलाई शाम 4 बजे जारी करेगा. वहीं, कक्षा 10वीं के नतीजों की घोषणा इसके दो दिन बाद 13 जुलाई को शाम 4 बजे की जाएगी. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह केवल सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही ध्यान दें.

यह भी पढ़े:  UP 10th Exam 2021 Datesheet: यहां देखें यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा का टाइम टेबल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीएसई बोर्ड 10वी और 12वी के परीक्षा परिणाम 15 जुलाई तक घोषित हो सकते है. जिन छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड की कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षा दी हैं वो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

इसके पहले सीबीएसई बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि वह CBSE 10th Result और CBSE 12th Result की परीक्षाओं के नतीजे 15 जुलाई 2020 तक जारी करेगा. बोर्ड ने इन परीक्षाओं के रिजल्ट को इन्टरनल असेसमेंट के आधार पर तैयार किया है. क्योंकि देश में फैले कोरोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से इस साल बोर्ड की परीक्षाओं को स्थगित करना पड़ा था. रिजल्ट जारी होने बाद लगभग 30 लाख छात्रों का इंतज़ार ख़त्म हो जाएगा.

यह भी पढ़े:  RRB Group D Result 2019: इस दिन आएगा आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट, यहां चेक करे

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

Updated On: July 9, 2020 5:58 pm

यह भी पढ़े:  IBPS Recruitment 2020: क्लर्क के 2557 पदों पर वैकेंसी, जानें नौकरी के लिए आवेदन की डिटेल्स

Related Posts