CBSE Class 10 Result 2026: ऐसे करें ऑनलाइन रिजल्ट चेक, जानिए पूरा स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

CBSE Class 10 Result 2026: CBSE कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 मई के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना है। इस लेख में जानिए रिजल्ट चेक करने के 4 आसान तरीके – official website, DigiLocker, SMS और UMANG App.

CBSE Class 10 Result 2026 ऐसे करें ऑनलाइन रिजल्ट चेक, जानिए पूरा स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
CBSE Class 10 Result 2026 ऐसे करें ऑनलाइन रिजल्ट चेक, जानिए पूरा स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं का परिणाम (CBSE 10th results 2026) घोषित करने वाला है। हर साल की तरह इस बार भी लाखों छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, हालांकि CBSE बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट जारी होने की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है और रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे CBSE बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते है। आज के इस लेख में हम आपको CBSE 10th results 2026 जारी होने के बाद कैसे आप अपना रिजल्ट कैसे चेक कर सकते हैं उसके बारे में विस्तार से बताएंगे।

CBSE Class 10 Result 2026: कब आएगा रिजल्ट?

शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षाएं फरवरी और मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। बोर्ड अब कॉपियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी कर चुका है और परिणाम घोषित करने की अंतिम तैयारी में है. हालाँकि CBSE बोर्ड ने अभी आधिकारिक तारीख नहीं बताई है, लेकिन पिछले सालों के ट्रेंड के अनुसार रिजल्ट मई महीने के बीच में जारी हो सकता है, 2025 में परिणाम 13 मई को घोषित किए गए थे, जबकि 2024 में भी इन्हें 13 मई को जारी किया गया था।

यह भी पढ़े:  CBSE 10th Compartment Results 2022: सीबीएसई कक्षा 10 के कम्पार्टमेंट का परिणाम इन तरीकों से देखें

CBSE Class 10 Result 2026: कक्षा 10वीं के छात्र ऐसे चेक करें अपना परिणाम

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.gov.in पर विजिट करें।
  • होमपेज पर ‘Secondary School Examination (Class X) Results 2026’ वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नंबर (Roll Number), स्कूल नंबर (School No.), और एडमिट कार्ड आईडी (Admit Card ID) दर्ज करें।
  • जानकारी भरने के बाद ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा जाएगा।
  • भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
यह भी पढ़े:  RBSE 10th result 2018: राजस्थान बोर्ड ने जारी किए 10वीं के नतीजे, ऐसे करें चेक

डिजिलॉकर (DigiLocker) से कैसे डाउनलोड करें मार्कशीट?

  • पहले DigiLocker App (Google Play या App Store से) डाउनलोड करें।
  • अपने मोबाइल नंबर और OTP से लॉगिन करें।
  • “CBSE” को खोजें और “Class 10 Result 2026” चुनें।
  • अपना नाम और जन्मतिथि डालें।
  • रिजल्ट सीधे आपके अकाउंट में सेव हो जाएगा।

SMS के जरिए भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट

  • अगर इंटरनेट स्लो है, तो अपने मोबाइल का SMS ऐप खोलें।
  • यह लिखकर भेजें: CBSE10 (स्पेस) रोल नंबर
  • उदाहरण: CBSE10 1234567
  • नंबर पर भेजें: 7738299899
  • कुछ सेकंड में आपके पास रिजल्ट SMS आ जाएगा।

UMANG App से

  • UMANG App डाउनलोड करें।
  • “CBSE Result 2026” सेक्शन में जाएँ।
  • रोल नंबर और जन्मतिथि डालें।
  • रिजल्ट देखें और डाउनलोड करें।
यह भी पढ़े:  CTET Exam Admit Card 2020: एडमिट कार्ड से लेकर सीटीईटी जुलाई परीक्षा से जुड़ी हर जानकारी यहां पाए

Frequently Asked Questions (FAQ)

क्या CBSE 10वीं का रिजल्ट 2026 DigiLocker पर आएगा?

हाँ, CBSE हर साल DigiLocker पर भी रिजल्ट अपलोड करता है। यह एक सुरक्षित और आसान तरीका है।

रिजल्ट चेक करने के लिए किन दस्तावेज़ों की ज़रूरत होगी?

केवल रोल नंबर, स्कूल नंबर और जन्मतिथि (जो एडमिट कार्ड पर हो)।

सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 के लिए पासिंग मार्क्स क्या हैं?

छात्रों को प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर कम से कम <b

CBSE 10th रिजल्ट कहां चेक करें?

cbse.gov.in, results.cbse.nic.in, DigiLocker और UMANG ऐप पर।

 

देश और दुन‍िया की सभी खबरों के लिए आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो करें. वीडियो देखने के लिए हमारे हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें.

Updated On: April 15, 2026 8:41 am

Related Posts