CBSE NEET Results 2018: सीबीएसई ने जारी किये नीट 2018 के परिणाम, ऐसे चेक करे

CBSE NEET Results 2018: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई ) ने आज नीट 2018 के परीक्षा परिणाम अपने आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिए है.

CBSE NEET Results 2018: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई ) ने आज नीट 2018 के परीक्षा परिणाम अपने आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिए है. छात्र अपने परीक्षा परिणाम cbseneet.nic.in पर देख सकते है. आपको बता दे सीबीएसई ने मेडिकल में दाखिले के लिए नीट 2018 की परीक्षा 6 मई को पुरे देश में आयोजित की थी. जिसमें 13 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था.

यह भी पढ़े:  UPSC Recruitment 2018: यूपीएससी के 454 पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 मई, जल्दी अप्लाई करें

परीक्षा परिणाम को समय से पहले घोषित किया गया है. पहले ये जानकारी आ रही थी कि परीक्षा परिणाम आज 2 बजे होगा. इस बात की पुष्टि मानव संसाधन मंत्रालय विभाग के सचिव अनिल स्वरूप ने अपने ट्विटर के माध्यम से की है.

इसमें पास होने वाले उम्मीदवारों को देश के मेडिकल या डेंटल कॉलेजों में MBBS/ BDS कोर्स में दाखिला प्राप्त होगा. बता दे , इसमें पास होने वाले छात्रों को AIIMS और JIPMER पुडुचेरी में दाखिला प्राप्त नहीं होगा.

यह भी पढ़े:  अब दिल्ली का भी होगा अपना शिक्षा बोर्ड, सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया ऐलान

CBSE NEET Results 2018: ऐसे देखें अपना रिजल्ट

  • ऑफिशियल वेबसाइट cbseneet.nic.in पर जाएं.
  • वहां होमपेज पर दिए गए ऑनलाइन सर्विसेज टैब में NEET (UG) Result 2018 लिंक पर क्लिक करें.
  • एक नया पेज खुलेगा.
  • यहां अपना पूरा विवरण दें और आपको अपना रिजल्ट प्राप्त हो जाएगा.
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें.
यह भी पढ़े:  CBSE Board Exam: सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं की बची हुई परीक्षाओं की नई तिथि हुई जारी, देखें लिस्ट

इससे पहले सीबीएसई ने 25 मई को आंसर कीज जारी किए हैं. छात्रों को ऑब्जेक्शन रेज करने के लिए दो दिनों का वक्त दिया गया, परीक्षा देने वाले 27 मई तक आंसर कीज को लेकर ऑब्जेक्शन रेज कर सकते थे.

Updated On: June 29, 2020 12:51 am

Related Posts