Navratri 2023 Date: कल से शुरू हो रहा है चैत्र नवरात्रि का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

Chaitra Navratri 2023 Date: इस साल चैत्र नवरात्रि का पर्व 22 मार्च 2023 से शुरू होगी और 30 मार्च 2023 को इसकी समाप्ति होगी. इसके साथ ही हिन्‍दू नव वर्ष की शुरुआत होती है.

Chaitra Navratri 2023 इस दिन से शुरू हो रहे हैं चैत्र नवरात्रि का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व (Image Source: Pixabay)
Chaitra Navratri 2023 इस दिन से शुरू हो रहे हैं चैत्र नवरात्रि का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व (Image Source: Pixabay)

Chaitra Navratri 2023 Date: भारत एक त्योहारों का देश है. हर महीने कोई न कोई त्यौहार और पर्व पड़ते है. इसी में से एक है चैत्र नवरात्रि का पर्व जो माँ दुर्गा के नौ अलग अलग रूपों की पूजा अर्चना के लिए जाना जाता है. इस साल चैत्र नवरात्रि का पर्व 22 मार्च 2023 से शुरू होगी और 30 मार्च 2023 को इसकी समाप्ति होगी. इसके साथ ही हिन्‍दू नव वर्ष की शुरुआत होती है. नवरात्रि में मां के नौ स्वरूपों शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धदात्री की पूजा की जाती है. आपको बता दे, भक्त इन दिनों माता के नौ रूपों की विधि-विधान से पूजा अर्चना करतें हैं. ऐसी मान्यता है कि, मां दुर्गा इन दिनों अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं.

यह भी पढ़े:  Diwali 2023 Date: इस साल कब है दिवाली? जानिए शुभ मुहूर्त, महत्वपूर्ण तिथियां और महत्व

चैत्र नवरात्रि 2023 घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 22 मार्च 2023 को सुबह 6.29 बजे से शुरू होकर सुबह 7.40 बजे तक रहेगा। कलश स्थापना के लिए 1 घंटे 10 मिनट तक का समय मिलेगा.

चैत्र नवरात्रि 2023 की तिथियां

  1. पहला दिन – 22 मार्च, बुधवार – मां शैलपुत्री की पूजा
  2. दूसरा दिन – 23 मार्च, गुरुवार – मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
  3. तीसरा दिन – 24 मार्च, शुक्रवार – मां चंद्रघंटा की पूजा
  4. चौथा दिन – 25 मार्च, शनिवार – मां कुष्मांडा की पूजा
  5. पांचवां दिन – 26 मार्च, रविवार – मां स्कंदमाता की पूजा
  6. छठा दिन – 27 मार्च, सोमवार – मां कात्यायनी की पूजा
  7. सातवां दिन – 28 मार्च, मंगलवार – मां कालरात्री की पूजा
  8. आठवां दिन- 29 मार्च, बुधवार – मां महागौरी की पूजा
  9. नौवां दिन – 30 मार्च, गुरुवार – मां सिद्धिदात्री की पूजा
यह भी पढ़े:  Hanuman Jayanti 2022: हनुमान जयंती पर रिश्तेदारों को भेजें ये भक्तिपूर्ण शुभकामनाएं

आपो बता दें, मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए भक्त नौ दिनों का उपवास भी रखतें है. इन दिंनो घरों में खाना बनाते समय मांस, मदिरा, प्याज, लहसुन का प्रयोग नहीं किया जाता है. पुरे नौ दिनों तक सात्विक भोजन किया जाता है.

यह भी पढ़े:  Navratri 2023: इस साल कब है नवरात्रि, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा की तिथियां

Ram Navami 2023 Wishes: रामनवमी पर अपनों को भेजें ये बधाई संदेश और शुभकामनाएं

लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य से जुड़े ख़बरों को पढ़ने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @News Aadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @News_Aadhaar पर क्लिक करें.

Updated On: March 25, 2023 7:44 pm

Related Posts