Chandra Grahan 2022: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को, जानें समय और सूतक काल

Chandra Grahan 2022 Date: इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) 8 नवंबर 2022 को लगने जा रहा है. साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 को लगा था. भारत में इस चंद्र ग्रहण का टाइम शाम 5:32 से रात 7:27 तक रहेगा.

Chandra Grahan 2022: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को, जानें इसका समय और सूतक काल (Image Source: Pixabay)
Chandra Grahan 2022: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को, जानें इसका समय और सूतक काल (Image Source: Pixabay)

Chandra Grahan 2022 Date: इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) 8 नवंबर 2022 को लगने जा रहा है. साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 को लगा था. भारत में इस चंद्र ग्रहण का टाइम शाम 5:32 से रात 7:27 तक रहेगा. ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण लगने की घटना को अच्छा नहीं माना जाता है.  आइए जानते है 8 नवंबर 2022 को लगने वाले चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) के बारे में पूरी जानकारी.

चंद्र ग्रहण 2022 का समय और दिन (Chandra Grahan 2022 Date And Timing)

साल 2022 का दूसरा और्ब आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 शाम 5:32 मिनट पर शुरू होगा और 7:27 मिनट पर समाप्त होगा. इस चंद्र ग्रहण को भारत समेत विश्व के कुछ अन्य देशो में भी देखा जा सकेगा. भारत में चंद्र ग्रहण को आप दिल्ली, कोलकाता, रांची, पटना, बंगलुरु, मुंबई, गुवाहाटी समेत कई शहरों में देख सकते है. भारत के आलावा इसे एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका के लोग को देख सकते हैं.

यह भी पढ़े:  Karwa Chauth 2022: आज है करवा चौथ, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

चंद्र ग्रहण 2022 का सूतक काल ( Chandra Grahan 2022 Sutak Kal)

  • सूर्य ग्रहण के दिन चंद्रोदय का समय- शाम 5 बजकर 09 मिनट पर
  • ग्रहण की कुल अवधि (भारत में)- 1 घंटा 10 मिनट
  • चंद्रग्रहण सूतक काल आरंभ- सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर
  • सूतक काल समाप्त- शाम 6 बजकर 20 मिनट पर
यह भी पढ़े:  Lucky Plants: वास्तु के हिसाब से लगाएं ये 7 चमत्कारी पौधे, घर में आएगी धन की बहार

कैसे लगता है चंद्र ग्रहण

चंद्र ग्रहण एक ऐसी खगोलीय घटना है जिसमें सूर्य और चन्द्रमा के बीच में पृथ्वी आ जाती है जिसकी वजह से चन्द्रमा पर सूर्य की रोशनी नहीं आ पाती है और पृथ्वी की छाया से ढक जाती है. इसी प्रक्रिया प्रक्रिया को हम चंद्रग्रहण कहते है.

कहां देख सकते हैं चंद्र ग्रहण

इसे आप www.virtualtelescope.eu पर वर्चुअल टेलिस्‍कोप की मदद से देख सकते हैं. इसके अलावा आप इसे यूट्यूब चैनल CosmoSapiens, Slooh पर लाइव भी देख सकते हैं.

यह भी पढ़े:  Holi 2023: आज मनाई जा रही है होली, जानिए इसका महत्व और शुभ मुहूर्त

ये भी पढ़ें

देश और दुन‍िया की सभी खबरों के लिए आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो करें. वीडियो देखने के लिए हमारे हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें.

संबंधित समाचार