Coronavirus In India: देश में कोरोना हुआ भयावह, पिछले 24 घंटे में आए 2.50 लाख से ज्यादा मामले

Coronavirus In India: देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण में अब ज्यादा वृद्धि होने लगी है. पिछले 24 घंटे में भारत में 2,61,500 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए है.

Advertisements
Advertisements

Coronavirus In India: देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण में अब ज्यादा वृद्धि होने लगी है. पिछले 24 घंटे में भारत में 2,61,500 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए है. इसके साथ ही कोविड से संक्रमित मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,47,88,109 हो गई है.

यह भी पढ़े:  Lockdown Guidelines In Hindi: केंद्र सरकार ने लॉकडाउन 2.0 के लिए जारी किए गाइडलाइन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक लगातार चौथे दिन भी दो लाख से अधिक मामले दर्ज किये गए है. आपको बता दें,, शनिवार को 2,34,692 और गुरुवार को 2,00,739 और शुक्रवार ,को 2,17,353 कोरोना मामले दर्ज किए गए.

Advertisements

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से 1,501 लोगों की मौत हो गई. वहीं सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 18,01,316 हो गई है स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में कुल 15,66,394 नमूनों का परीक्षण किया गया. देश में अब तक कुल 26,65,38,416 नमूनों का परीक्षण किया गया है.

यह भी पढ़े:  Indian Railways: आज से हर रोज चलेंगी 200 स्पेशल ट्रेनें, यात्रा करने से पहले जानें रेलवे के नए नियम
Advertisements

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इसी अवधि में कुल 26,84,956 लोगों को भी टीका लगाया गया है, जिसमें वैक्सीनेशन की संख्या बढ़कर 12,26,22,590 हो गई है.

यह भी पढ़े:  योगी सरकार का ऐलान- कोरोना के चलते कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 4 अप्रैल तक रहेंगे बंद

India News in Hindi के लिए देखें News Aadhaar. देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे TWITTER पेज से.

Updated On: April 18, 2021 3:37 pm

News Aadhaar

न्यूज़ आधार पर आप लाइफस्टाइल, हेल्थ, डाइट और फिटनेस, रिलेशनशिप और फ़ूड से जुड़े हुए न्यूज़ पढ़ सकते है.

संबंधित खबरें