Coronavirus Jokes: माडर्न तुलसीदास जी के दो शिष्यों के बीच कोरोना वार्तालाप, पढ़े मजेदार जोक्स

Coronavirus Jokes In Hindi: आज हम आपके लिए कुछ कोरोनावायरस से संबंधित जोक्स और चुटकुले लेकर आए है जिन्हें आप पढ़कर हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट.

Coronavirus Jokes In Hindi: पूरी दुनिया में कोरोनावायरस ने हाहाकार मचा रखा हैं. कोरोना की वजह से हमारे भारत देश में लॉक डाउन लगा हुआ है. जो कि 17 मई को खत्म हो रहा है. इस लॉकडाउन की वजह से लोग अपने घरों में बंद हैं. इसलिए आज हम आपके लिए कुछ कोरोनावायरस से संबंधित जोक्स और चुटकुले लेकर आए है जिन्हें आप पढ़कर हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट.

1. पहला शिष्य :

बाहर निकल भ्रमण जिन कीन्हां।
खाकी-गण दारुन दु:ख दीन्हां।।
लम्ब डण्ड से होत ठुकाई।
करहु नियंत्रण मन पर भाई।।
डाउन लॉक रहहु गृह माहीं।
भ्रमण फिज़ूल करहु तुम नाहीं।।

यह भी पढ़े:  योगी सरकार का ऐलान- कोरोना के चलते कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 4 अप्रैल तक रहेंगे बंद

दूसरा शिष्य :

सत्य सखा तव सुंदर वचना
भेदि न जाइ पुलिस की रचना
खाकीधारी अति बलशाली
मारहि लाठि देहिं बहु गाली
पृष्ठ भाग खलु करहिं प्रहारा
चहूं ओर मचै हाहाकारा
जदपि सखा इच्छा मन माहीं
तदपि कदापि न टहलन जाहीं।

😄😄😄

2. जितनी सख्ती से आप LOCK-DOWN का

पालन करोगे, उतनी ही जल्दी आप अपनी पत्नी की कैद से रिहा हो सकते है।

बस, इससे ज्यादा Motivate नहीं कर सकता मैं….🙏🏻😜👆😜

 

3. ब्यूटी पार्लर बंद होने से नयी सेल्फियों में दर्ज की गई भारी गिरावट…

इसकी भरपाई घर पर बने व्यंजनो की फ़ोटो डाल कर की जा रही है…
😜🤣🤣😂🤓😅😂😂🤪😂😅😜

यह भी पढ़े:  Jokes In Hindi: एक पागलखाने में एक महिला पत्रकार ने...

 

4. लॉकडाउन के दिनों में जीजा और साला की फ़ोन पर बात हुई। दोनों बहुत खुश हुए और एक दूसरे का हाल पूछने लगे।

साला : “सुनाओ जिजाजी ! कैसे गुजर रहा है जीवन?

जीजा का जवाब: सब खैरियत है , बीवी के साथ आपस में बहुत ही अच्छी अंडरस्टैंडिंग है। सुबह हम दोनों मिलकर नाश्ता बनाते हैं, फिर बातों बातों में बर्तन धो लेते हैं। प्यार प्यार से मिल बांट कर सारे कपड़े धो लेते हैं। कभी वह किसी खास डिश की फरमाइश कर देती है और कभी मैं अपनी मर्जी से कुछ पका लेता हूँ। मेरी पत्नी बहुत सफाई पसंद है बस इसी वजह से घर की साफ सफाई मेरी जिम्मेदारी है।”

यह भी पढ़े:  Hindi Jokes: संस्कृत की क्लास मे गुरूजी ने पूछा श्लोक का अर्थ, जवाब सुनकर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

जीजा साले से : आप सुनाओ आपकी जिंदगी कैसे गुजर रही है?

साले का जवाब: जीजाजी बेइज्जती तो मेरी भी इतनी ही हो रही है जितनी आपकी। लेकिन मुझे यूं मीठे शब्दों में बताना नहीं आता”

😂😂😂

हिंदी न्यूज़ के अन्य ख़बरों के लिए आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो करें.वीडियो देखने के लिए हमारे हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें.

Updated On: May 17, 2020 10:20 pm

Related Posts