दिल्ली में लाल किला पर हुए हिंसा का आरोपी दीप सिद्धू को गिरफ्तार

26 जनवरी को लाल किला पर हुए हिंसा मामले में दिल्ली की स्पेशल सेल ने आज पंजाबी अभिनेता और एक्टिविस्ट दीप सिद्धू (Deep Sidhu) को गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू पर 1 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था. बता दें, दीप सिद्धू दिल्ली में हुए लाल किला हिंसा के बाद से ही फरार था.

यह भी पढ़े:  यूपी विधानसभा में सीएम योगी बोले- मुझे श्लोक आते हैं, शायरी नहीं लेकिन आज...

दिल्ली स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव कुमार यादव ने मीडिया से कहा, ‘हमने वांछित आरोपी दीप सिद्धू को गिरफ्तार कर लिया है।’

आपको बता दें, दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस के दिन लाल किला पर हुई हिंसा मामले में दीप सिद्धू, जुगराज सिंह, गुरजोत सिंह और गुरजंत सिंह की तलाश कर रही है और इसके लिए प्रत्येक पर 1 लाख रुपये का नकद इनाम रखा था. इस हिंसा में दिल्ली पुलिस के लगभग ४०० जवान घायल हो गए थे और एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी.

यह भी पढ़े:  Live Coronavirus India Updates: देश में कोरोना के कुल 1,25,101 मरीज, 3720 की मौत

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

यह भी पढ़े:  उत्तर प्रदेश में आज रात 10 बजे से फिर लॉकडाउन घोषित, जानिए क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

Updated On: February 10, 2021 11:43 am

Related Posts