उत्तराखंड में देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस के डिब्बे में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

शनिवार को उत्तराखंड के रायवाला और कांसरो रेलवे स्टेशन के बीच देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस (Delhi-Dehradun Shatabdi Express ) के एक कोच में आग लग गई.

शनिवार को उत्तराखंड के रायवाला और कांसरो रेलवे स्टेशन के बीच देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस (Delhi-Dehradun Shatabdi Express ) के एक कोच में आग लग गई. इस घटना में कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ है.

रेल मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, ‘उत्तराखंड में कासंरो और रायवाला रेलवे स्टेशनों के बीच नई दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस (Delhi-Dehradun Shatabdi Express) में दोपहर लगभग 12.20 बजे आग लगने की सूचना मिली.’

आपको बता दें कि, देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस (Dehradun Shatabdi Express) के सी-5 कोच में आग लगने की सूचना मिली. ट्रेन शनिवार सुबह देहरादून के लिए नई दिल्ली से रवाना हुई थी. इसके बाद जिस कोच में आग लगी थी उसे अलग कर दिया गया.

यह भी पढ़े:  Budget 2021 Live Streaming: कब और कहां देखें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का लाइव बजट भाषण

ट्रेन के गार्ड ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और दमकल को बुलाया गया. कोच के कुल 35 यात्रियों को अन्य कोचों में शिफ्ट कर दिया गया और कुछ समय बाद सी-5 कोच के यात्रियों के साथ ट्रेन आगे की यात्रा के लिए रवाना हुई.

यह भी पढ़े:  मोदी सरकार की इस योजना से 65 करोड़ लोगों को मिला लाभ, मार्च 2021 तक आपको भी है जुड़ने का मौका

India NewsEntertainment News और Lifestyle News in Hindi के लिए देखें News Aadhaar. देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK और TWITTER पेज से.

यह भी पढ़े:  Stubble Burning: पंजाब में पराली जलाने के 599 मामले, चार जिलों में एक भी केस नहीं

Updated On: March 13, 2021 8:15 pm

Related Posts