उत्तराखंड में देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस के डिब्बे में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

शनिवार को उत्तराखंड के रायवाला और कांसरो रेलवे स्टेशन के बीच देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस (Delhi-Dehradun Shatabdi Express ) के एक कोच में आग लग गई.

शनिवार को उत्तराखंड के रायवाला और कांसरो रेलवे स्टेशन के बीच देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस (Delhi-Dehradun Shatabdi Express ) के एक कोच में आग लग गई. इस घटना में कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ है.

रेल मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, ‘उत्तराखंड में कासंरो और रायवाला रेलवे स्टेशनों के बीच नई दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस (Delhi-Dehradun Shatabdi Express) में दोपहर लगभग 12.20 बजे आग लगने की सूचना मिली.’

आपको बता दें कि, देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस (Dehradun Shatabdi Express) के सी-5 कोच में आग लगने की सूचना मिली. ट्रेन शनिवार सुबह देहरादून के लिए नई दिल्ली से रवाना हुई थी. इसके बाद जिस कोच में आग लगी थी उसे अलग कर दिया गया.

यह भी पढ़े:  Sawan Shivratri 2019: जानिए सावन शिवरात्रि की तारीख और सोमवार व्रत की पूजा विधि

ट्रेन के गार्ड ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और दमकल को बुलाया गया. कोच के कुल 35 यात्रियों को अन्य कोचों में शिफ्ट कर दिया गया और कुछ समय बाद सी-5 कोच के यात्रियों के साथ ट्रेन आगे की यात्रा के लिए रवाना हुई.

यह भी पढ़े:  कोरोना वैक्सीन को लेकर आयी अच्छी खबर, इस भारतीय कंपनी ने शुरू किया इंसानों पर परीक्षण

India NewsEntertainment News और Lifestyle News in Hindi के लिए देखें News Aadhaar. देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK और TWITTER पेज से.

यह भी पढ़े:  अयोध्या में चांदी की ईंट से होगा राम मंदिर का शिलान्यास, सामने आई तस्वीरें

Updated On: March 13, 2021 8:15 pm

Related Posts