अभी अभी: भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में 2 आतंकियों को किया ढेर, सर्च ऑपेरशन जारी

भारतीय सेना ने आज तड़के सुबह जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए मुठभेड़ में 2 आतंकवादियों को मार गिराया है. बता दें, भारतीय सेना और आतंकवादियों के बीच सुबह से ही मुठभेड़ चल रही है.

Advertisements
Advertisements

भारतीय सेना ने आज तड़के सुबह जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए मुठभेड़ में 2 आतंकवादियों को मार गिराया है. बता दें, भारतीय सेना और आतंकवादियों के बीच सुबह से ही मुठभेड़ चल रही है. इस मुठभेड़ में भारतीय सेना के ३ जवान भी घायल हो गए हैं. कुलगाम सटे हुए इलाके में भारतीय सेना ने अपना सर्च अभियान तेज कर दिया हैं. जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों ने कुछ आतंकवादियों को घेर रखा है. उस एरिया में अभी भी रह-रहकर फायरिंग हो रही है जिसकी वजह से वहां के रहने वालें नागरिकों को घर में ही रहने अपील की जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय सेना को खुफिया जानकारी मिली थी कि कुलगाम जिले के नागनद चिमर इलाके में कुछ आतंकी छुपे हुए हैं और किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने के फिराक में हैं. खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सुरक्षाबलों ने स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ की एक टीम के साथ मिलकर एक संयुक्त टीम तैयार की और कुलगाम के नागनद चिमर इलाके को घेरना शुरू किया. इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान पता चला कि कुछ आतंकी एक घर में छुपे हुए हैं.

यह भी पढ़े:  UP Lockdown New Guidelines: उत्तर प्रदेश लॉकडाउन 4 गाइडलाइन जारी, जानिए क्या खुला और क्या बंद

भारतीय सुरक्षाबलों ने आतंकियों को आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. आतंकियों को फायरिंग के बाद सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग की आवाज से अंदाजा लगाया जा रहा है कि इलाके के एक घर में तीन आतंकी छुपे हुए हैं. स्थानीय लोगों से घर के अंदर रहने की अपील की गई.

यह भी पढ़े:  आरबीआई जल्द ही जारी करेगा 100 रूपये के नए नोट, जाने इसके खास फीचर्स

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

Updated On: July 17, 2020 8:58 am

News Aadhaar

न्यूज़ आधार पर आप लाइफस्टाइल, हेल्थ, डाइट और फिटनेस, रिलेशनशिप और फ़ूड से जुड़े हुए न्यूज़ पढ़ सकते है.

संबंधित खबरें