सीरम इंस्टीट्यूट की इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India) के प्लांट के भीतर स्थित एक इमारत में गुरुवार दोपहर आग लग गई. हालांकि किसी के हताहत होने की तत्काल रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है.

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India) के प्लांट के भीतर स्थित एक इमारत में गुरुवार दोपहर आग लग गई. हालांकि किसी के हताहत होने की तत्काल रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है. गोपालपट्टी में एसआईआई परिसर के इमारतों में से एक में से धुएं के घने बादल देखे जा सकते हैं, हालांकि कंपनी के अधिकारी घटना पर चुप्पी साधे रहे.

यह भी पढ़े:  दूसरे चरण में PM नरेंद्र मोदी ने लगवाया कोरोना वैक्सीन का पहला टीका, लोगों से किया ये अनुरोध

पुणे फायर ब्रिगेड के कम से कम 10 फायर-टेंडर साइट पर पहुंच चुके हैं और आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं. आग कैसे लगी, अभी इसका कारण स्पष्ट नहीं है. आपको बता दें, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India) ही कोरोना वैक्सीन कोविशिल्ड (Corona Vaccine Covishield) बना रही है, जिसकी आपूर्ति भारत समेत कई देशों में की जा रही है.

 

यह भी पढ़े:  18 साल से ऊपर वालों के लिए वैक्सीनेशन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज शाम 4 बजे से होगी शुरू, जानें जरूरी बातें

संपर्क करने पर, सीआईआई के एक अधिकारी ने यह बताने से इनकार कर दिया कि क्या आग लगने की इस घटना से कोविड-19 वैक्सीन का उत्पादन प्रभावित होगा.

यह भी पढ़े:  Corona Vaccine पर खुशखबरी: DCGI ने कोविशील्ड और कोवैक्सीन के इस्तेमाल पर लगाई मुहर

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

Updated On: January 21, 2021 4:24 pm

Related Posts