खुशखबरी! ऑनलाइन वेटिंग टिकट पर सुप्रीम कोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला, अब कर सकेंगे ट्रेन में सफर

अगर आप भारतीय रेलवे से सफर करते है तो आप के लिए खुशखबरी है अगर आप के पास ऑनलाइन वेटिंग टिकट है तो आप उस टिकट पर रेलवे में यात्रा कर सकते है। पहले रेलवे के ऑनलाइन वेटिंग टिकट में ये समस्या थी कि जब यात्रा शुरू होती थी तो ऑनलाइन वेटिंग ई-टिकट अपने रद्द हो जाती थी। जबकि खिड़की वाले टिकट पर यदि टिकट वेटिंग भी होती थी तो आप यात्रा कर सकते थे।

यह भी पढ़े:  Special Train Ticket Booking: शुरू हुई 80 ट्रेनों में टिकट बुकिंग, जानिए नए नियमों के बारे में...

अब आप काउंटर टिकट की तरह ऑनलाइन वेटिंग टिकट पर यात्रा कर सकते है। इस पर भारतीय रेलवे ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दी थी जिसमे सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि काउंटर टिकट वालों की तरह ऑनलाइन टिकट वालों को भी वेटिंग में यात्रा करने की सुविधा दी जाए। उनकी मर्जी के बिना उनके टिकट को निरस्त नहीं किया जाए।

दरअसल 2014 में दायर एक याचिका के जवाब में दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसले में कहा था कि खिड़की पर लिए हुए टिकट धारकों की तरह ऑनलाइन बुक कराए गए e-Ticket को भी अपने आप कैंसिल नहीं होना चाहिए। इस फैसले के खिलाफ भारतीय रेल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने रेलवे की याचिका खारिज कर दी है।

यह भी पढ़े:  Ambedkar Jayanti 2023: अंबेडकर जयंती पर जानें बाबा साहेब के जीवन से जुड़ी हुई कुछ रोचक बातें

कोर्ट ने रेलवे को यह भी आदेश दिया है कि वह तुरंत प्रभाव से एक ऐसी व्यवस्था लागू करे जिससे सुनिश्चित हो कि फर्जी नाम से टिकट बुक कराने वालें एजेंटों पर रोक लगे और e-Ticket के जरिए वह सीटें वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को बाद में ज्यादा पैसे में बेची जा सके। हालांकि अब तक सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर रेलवे की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

यह भी पढ़े:  SC का दिल्ली सरकार के पक्ष में फैसला, केजरीवाल ने कहा - लोकतंत्र के लिए बड़ी जीत है

Updated On: June 3, 2018 3:46 pm

Related Posts