Friendship Day 2022 Wishes: फ्रेंडशिप डे पर अपने खास दोस्तों को भेजें ये प्यार भरें मैसेज

Friendship Day 2022 Wishes in Hindi: फ्रेंडशिप डे को और खास बनाने के लिए आज हम आपके लिए कुछ कोट्स, मैसेज, शायरी, एसएमएस, ग्रीटिंग लेकर आएं है, जिन्हें आप भेजकर उन्हें फ्रेंडशिप डे की बधाई दे सकते हैं.

Friendship Day 2022 Wishes: फ्रेंडशिप डे पर अपने खास दोस्तों को भेजें ये प्यार भरें मैसेज
Friendship Day 2022 Wishes: फ्रेंडशिप डे पर अपने खास दोस्तों को भेजें ये प्यार भरें मैसेज

Friendship Day 2022 Wishes: फ्रेंडशिप डे अगस्त महीने के पहले रविवार को मनाया जाता है. इस साल दोस्ती का ये पर्व 7 अगस्त 2022 को मनाया जा रहा है. इस दिन को लोग अपने दोस्तों को सम्मान देने के लिए मनाते है. क्योंकि परिवार के बाद अगर कोई आपको सबसे अच्छे जानता और समझता है तो वो एक दोस्त ही होता है. एक ऐसा दोस्त जिससे आप अपने दिल की हर बात बिना हिचक के शेयर कर सकते है. अगर दोस्त ना हो तो पूरी जिंदगी अधूरी रहती है.

इसलिए दोस्त को एक खास एहसास दिलाने के लिए फ्रेंडशिप डे (Friendship Day 2022)  मनाते  है. फ्रेंडशिप डे के दिन लोग अपने दोस्तों को विभिन्न प्रकार के गिफ्ट्स देते है. और कही बाहर या होटल में जाकर इस दिन को यादगार बनाने के लिए सेलिब्रेट करते है.

पहली बार 30 जुलाई 1958 को इंटरनेशनल फ्रेंडश‍िप डे (International Friendship Day 2022) के रूप मनाया जाना तय हुआ. साल 2011 में संयुक्‍त राष्‍ट्र की जनरल एसेम्‍बली ने 30 जुलाई को अध‍िकार‍िक रूप से अंतराष्‍ट्रीय दोस्‍ती द‍िवस यानी फ्रेंडश‍िप डे के रूप में मनाने की घोषणा कर दी. लेकि‍न कुछ देश अपने अंदाज में हर साल अगस्‍त महीने के पहले रव‍िवार को मनाने लगे .

यह भी पढ़े:  International Friendship day 2022: Best Ideas to celebrate Friendship day

फ्रेंडशिप डे (Friendship Day 2022) को और खास बनाने के लिए आज हम आपके लिए कुछ कोट्स, मैसेज, शायरी, एसएमएस, ग्रीटिंग लेकर आएं है, जिन्हें आप भेजकर उन्हें फ्रेंडशिप डे की बधाई दे सकते हैं.

फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं – Friendship Day 2022 Wishes and Quotes in Hindi

  1. कोई इतना चाहे तो बताना
    कोई इतने नाज तुम्‍हारे उठाए तो बताना
    दोस्‍ती तो हर कोई कर लेगा तुमसे
    कोई हमारी तरह निभाए तो बताना
    Happy Friendship Day 2022
  2. दोस्ती नाम है सुख दुख की कहानी का
    दोस्ती राज है सदा मुस्कुराने का
    यह कोई पल भर की जान पहचान नहीं है
    दोस्ती वादा है उम्र भर साथ निभाने का
    Wish You Happy Friendship Day 2022
  3. दोस्ती कोई खोज नहीं होती,
    दोस्ती किसी से हर रोज नहीं होती,
    अपनी जिंदगी में हमारी मौजूदगी को बेवज न समझना,
    क्योंकि पलकें आखों पर कभी बोझ नहीं होतीं।
    Happy Friendship Day 2022
  4. दोस्त दिल की हर बात समझ जाया करते हैं
    सुख दुःख के हर पल में साथ हुआ करते है
    दोस्त तो मिला करते है तक़दीर वालों को
    मिले ऐसी तक़दीर हर बार हम दुआ करते हैं।
  5. हर कदम पर इम्तहान लेती है जिंदगी,
    हर वक्‍त नया सदमा देती है जिंदगी,
    हम जिंदगी से शिकवा कैसे करें…
    आखिर आप जैसे दोस्‍त भी तो देती है जिंदगी।
  6. एक चिंगारी आग से कम नहीं होती,
    सादगी श्रृंगार से कम नहीं होती,
    ये तो सिर्फ सोच का फर्क है,
    वरना दोस्ती भी प्यार से कम नहीं होती।।
    Friendship Day 2022
  7. क्यों मुश्किलों में साथ देते हैं दोस्त,
    क्यों गम को बांट लेते हैं दोस्त,
    ना रिश्ता का खून का रिवाज से बंधा,
    फिर भी जिंदगीभर साथ देते हैं दोस्त।।
    Happy Friendship Day 2022
  8. अच्छे दोस्त सितारों की तरह होते हैं,
    आप उन्हें हमेशा देश सकते हैं
    आप उनके बारे में यह भी जानते हैं
    कि ये ऐसे ही रहने वाले हैं।।
    हैप्पी फ्रेंडशिप डे 2022
  9. शायद फिर वो तक़दीर मिल जाये
    जीवन के वो हसीं पल मिल जाये
    चल फिर से बैठें वो क्लास कि लास्ट बैंच पे
    शायद फिर से वो पुराने दोस्त मिल जाएँ
    Happy Friendship Day
यह भी पढ़े:  Women’s Day 2021 Wishes: महिला दिवस पर दोस्तों और रिश्तेदारों को इन मैसेज से दें बधाई

ये भी पढ़ें

यह भी पढ़े:  International Friendship Day 2022: Top 21 Wishes, Quotes and Messages for your best friends

लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य से जुड़े ख़बरों को पढ़ने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @News Aadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @News_Aadhaar पर क्लिक करें.

Updated On: February 12, 2023 10:12 am

Related Posts