Happy Navratri 2021 Wishes: नवरात्रि पर इन कोट्स और मैसेज से दें अपनों को शुभकामनाएं

Happy Navratri 2021 Wishes In Hindi: हिंदू धर्म का मुख्य त्योहार नवरात्रि आज यानी 7 अक्टूबर 2021 से शुरू हो रहा है. नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है. आज नवरात्रि का पहला दिन है और नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के शैलीपुत्री स्वरूप की अराधना की जाती है.

नवरात्रि (Navratri ) को ‘बुराई पर अच्छाई’ की जीत का प्रतीक माना गया है. श्रद्धालू इस दौरान मां का व्रत रखते हैं और धूमधाम से पूजा-पाठ व सांस्कृतिक कार्यक्रम करते हैं. नवरात्रि के इस खास मौके पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को ये शानदार मैसेज (Navratri 2021 Wishes In Hindi) , तस्वीरें भेजकर दें शुभकामनाएं-

Happy Navratri 2021 Ki Shubhkamnaye 

  1. सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।
    शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते।।
    ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।
    दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।
  2. दुर्गा माता का है आया त्योहार
    खुश रहे सदा आपका परिवार
    मां दुर्गा का वैभव बरसे आप पर
    फूले फले सदा आपका परिवार
यह भी पढ़े:  Teachers Day 2021 Wishes: शिक्षक दिवस पर अपने गुरुओं को भेजें ये मैसेज और शायरी

Happy Navratri 2021 Wishes in Hindi

  1. पग-पग में फूल खिलें,
    ख़ुशी आप सबको इतनी मिले,
    कभी ना हो दुखों का सामना,
    यही है आपको हमारी तरफ से नवरात्रि की शुभकामना।
  2. माँ की ज्योति से नूर मिलता है,
    सबके दिलों को शुरूर मिलता है,
    जो भी जाता है माँ के द्वार पर,
    उसे कुछ ना कुछ जरूर मिलता हैं.

Happy Navratri 2021 Quotes in Hindi

  1. प्यार का तराना उपहार हो,
    खुशियों का नज़राना बेशुमार हो,
    ऐसा नवरात्री उत्सव इस साल हो।
    शुभ नवरात्रि 2021
  2. मां का रूप है कितना मनभावन, तन,
    मन और जीवन हो गया पावन,
    मां के कदमों की आहट से गूंज उठा मेरा घर आंगन।
    हैप्पी नवरात्रि 2021
यह भी पढ़े:  Navratri 2023: नवरात्रि पर मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए सुने सदाबहार भजन

Happy Navratri WhatsApp Status in Hindi

  1. जगत पालन हार हैं मां,
    मुक्ति का धाम हैं मां
    हमारी भक्ति का आधार हैं मां,
    हम सबकी रक्षा की अवतार हैं मां
    शुभ नवरात्री 2021
  2. हे माँ, तुमसे विश्वास ना उठने देना,
    तेरी दुनिया में जब भय से में सिमट जाऊं,
    चारों और अँधेरा ही अँधेरा पाऊं,
    बन के रौशनी तुम राह दिखा देना.

Happy Navratri Facebook Status in Hindi

  1. या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मी-रूपेण संस्थिता।
    नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
    शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
  2. मां का सजा है कितना निराला दरबार,
    मां सुनती है सब भक्तों की पुकार,
    पूरे कर दो सारे हमारे अरमान,
    इतनी दूर से आए है हम मां तेरे द्वार।
    नवरात्रि की शुभकामनाएं 2021
यह भी पढ़े:  Guru Purnima 2022 Wishes: गुरु पूर्णिमा पर अपने शिक्षकों और गुरुओं को भेजें ये शुभकामना संदेश

ये भी पढ़ें

लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य से जुड़े ख़बरों को पढ़ने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @News Aadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @News_Aadhaar पर क्लिक करें.

Updated On: February 12, 2023 10:52 am

Related Posts