Constipation Home Remedies: कब्ज़ से छुटकारा पाने के लिए 6 असरदार घरेलु नुस्ख़े

Constipation Home Remedies: कब्ज़ से परेशान हैं? जानिए आसान और असरदार घरेलु नुस्ख़े, जो आपके पेट को साफ़ करने और तुरंत राहत देने में मदद करेंगे।

Constipation Home Remedies: कब्ज़ से छुटकारा पाने के लिए 6 असरदार घरेलु नुस्ख़े
Constipation Home Remedies: कब्ज़ से छुटकारा पाने के लिए 6 असरदार घरेलु नुस्ख़े

Constipation Home Remedies: पेट ख़राब होना या कब्ज़ इससे आप सभी अच्छे से वाकिफ़ होंगे क्योंकि यह आपको कभी न कभी तो हुआ ही होगा। कब्ज़ होने पर आप पूरा दिन परेशान रहते हैं, आपका किसी काम में मन नहीं लगता। कब्ज़ की हालत में आपका पेट जैसे नार्मल रूप से साफ़ होता है वैसे साफ़ नहीं हो पाता।

आप जब सुबह के समय टॉयलेट में जाते हैं तो आपको बहुत देर तक टॉयलेट में बैठे रहना पड़ता है। कभी-कभी आपको इसमें बहुत ज़ोर लगाना पड़ता है पेट साफ़ करने के लिए और कभी ज़ोर लगाने पर भी आपका पेट साफ़ नहीं होता और आपको दिन में कई बार पेट को साफ़ करने के लिए ऑफिस में टॉयलेट जाना पड़ता है। यह बहुत हताश करने वाली स्थिति बन जाती है।

जिससे आप फ्रेश नहीं महसूस कर पाते और अगर यह कब्ज़ की स्थिति लगातार बनी रहती है तो आपको बवासीर होने का भी ख़तरा बना रहता है। इसलिए आपको इसको जितना हो सके जल्दी छुटकारा पाने के लिए इलाज करना चाहिए। आप डॉक्टर के पास जाने से अच्छा है कि आप घरेलू नुस्खों की मदद से इसका इलाज करें।

What causes constipation | कब्ज़ होने के क्या कारण है?

आपको कब्ज़ होने के बहुत से कारण हो सकते हैं। यदि आप बाहर का खाना जैसे बर्गर, पिज़्ज़ा, समोसे और छोले-भठूरे आदि खाने के शौकीन हैं और घर पर खाना कम खाते हैं तो इससे आपको कब्ज़ हो सकती है। बाहर के खाने में मिर्च-मसाला ज़्यादा होता है। कभी-कभी तो ठीक है लेकिन आपको रोज़ाना बाहर का खाना नहीं खाना चाहिए।

कम पानी पीना भी शरीर में कब्ज़ का कारण होता है। बहुत से लोग काम करने में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि उनको पानी पीना ध्यान ही नहीं रहता। जिससे पानी की कमी होकर यह आपके मल को हार्ड कर देता है. इससे बचने के लिए आपको रोज़ाना कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए।

यह भी पढ़े:  Basant Panchami 2022: आज है बसंत पंचमी,जानिए सरस्वती पूजन विधि और शुभ मुहूर्त

खाना भी अगर आप ऐसा खाते है जिसमे फाइबर की मात्रा कम हो तो इसके कारण भी आपको कब्ज़ हो सकती है। फाइबर सलाद में और रेसेदार सब्जियों में और फलों में मौजूद होता है इसलिए आपको कब्ज़ में खाने में सलाद को जरूर शामिल करना चाहिए। यह आपके मल को मुलायम करके कब्ज़ से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद करेगा।

Home remedies for constipation | कब्ज के लिए घरेलू नुस्खे

त्रिफ़ला चूर्ण का सेवन

आप कब्ज़ के लिए सबसे पहले त्रिफ़ला चूर्ण का सेवन कर सकते है जो की मार्किट में आसानी से उपलब्ध हो जाता है। यह चूर्ण आँवला , हरड़ और बहेड़ा के मिश्रण से बनता है जो की बहुत गुणकारी होता है। यह कब्ज़ के अलावा बहुत से रोगों को ठीक करने में काम आता है।

आपको रात को सोने से पहले 1 गिलास गुनगुने पानी के साथ 1 चम्मच त्रिफ़ला चूर्ण का सेवन करना चाहिए। यह सेवन करने से आपका सुबह अच्छे से पेट साफ़ हो जायेगा।

अदरक का सेवन

आप अपने खाने में अदरक का भी प्रयोग कब्ज़ से छुटकारा पाने के लिए कर सकते है। आप अदरक की चाय बना कर पी सकते है या फिर खाने से पहले अदरक के छोटे टुकड़े को चबा चबा कर खा सकते है यह आपके पेट को साफ़ करने के साथ आपकी भूख को भी बढ़ाएगा। कब्ज़ के लिए आप केले का प्रयोग भी अपने भोजन में कर सकते है।

यह भी पढ़े:  Sawan 2026 Date: जानें कब शुरू होगा सावन, सोमवार व्रत की लिस्ट और महत्व

केला का सेवन करके

केले में बहुत मात्रा में पोटैशियम और बहुत से पोषक तत्व पाए जाते है जो आपके पेट के लिए बहुत लाभकारी होता है। यदि आप दिन में २ से ३ केले का सेवन करते है तो यह आपको कब्ज़ नहीं होने देता। आप निम्बू पानी का प्रयोग कब्ज़ को दूर करने के लिए कर सकते है।

निम्बू पानी का सेवन करके

आपको निम्बू पानी बनाने के लिए 1 गिलास पानी में 1 निम्बू और थोड़ा सा नमक मिला सकते है। यह भी आपके पेट को कब्ज़ से बचता है। इसका सेवन रोज़ जब तक कब्ज़ से पूरी तरह से छुटकारा नहीं मिल जाता कर सकते है।

सौंफ का सेवन

सौंफ का प्रयोग भी कब्ज़ में बहुत आराम देने वाला होता है। सौंफ बहुत ही गुणकारी और पाचक होता है। आप इसका सेवन भी करेंगे तो भी आप कब्ज़ से मुक्त हो जायेंगे। आपको सौंफ को रात को सोते समय १ गिलास गुनगुने पानी के साथ लेना चाहिए। रात का खाना खाने के बाद आपको कुछ देर अवश्य ही बाहर टहलना चाहिए।

कब्ज के लिए योगासन

इसके सतह ही आपको कपालभांति और अनुलोम विलोम प्राणायाम का रोज़ अभ्यास सुबह 10 मिनट करना चाहिए। आप प्राणायाम में सर्वांगासन, पवनमुक्तासन और पद्मासन का अभ्यास कर सकते है। सूर्य नमस्कार प्राणायाम भी इस रोग के लिए बहुत फायदेमंद है। सुबह के समय दौड़ भी लगा सकते है। दौड़ भी एक बहुत अच्छी एक्सरसाइज है जिसके करने से आपके पेट की कब्ज़ दूर होती है।

यह भी पढ़े:  पीले दांतों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलु उपाय

आपको ऑफिस में पुरे समय अपनी सीट पर नहीं बैठे रहना चाहिए आपको हर 1 घंटे बाद थोड़ी देर इधर उधर टहलना चाहिए और पानी पीना चाहिए।

यहाँ बताए गए सभी नुस्ख़े कब्ज़ को दूर करने में बहुत मददगार हैं, लेकिन यह नुस्ख़े प्रयोग करने पर भी यदि आपको कब्ज़ रहता है तो आपको किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

ये भी पढ़ें

FAQ (कब्ज़ के घरेलु नुस्ख़े)

Q1. कब्ज़ से तुरंत राहत पाने के लिए कौन सा घरेलु नुस्ख़ा सबसे अच्छा है?

गर्म पानी पीना और रात को ईसबगोल की भूसी लेना कब्ज़ से तुरंत राहत देने में मदद करता है।

Q2. क्या दूध पीने से कब्ज़ होता है?

हाँ, कुछ लोगों में दूध और डेयरी उत्पाद कब्ज़ की समस्या बढ़ा सकते हैं। ऐसे में दही और छाछ बेहतर विकल्प हैं।

Q3. कब्ज़ से बचने के लिए क्या खाना चाहिए?

फाइबर से भरपूर आहार लें जैसे हरी पत्तेदार सब्ज़ियां, सलाद, फल (सेब, पपीता, केला), और साबुत अनाज।

Q4. कब्ज़ दूर करने के लिए कितनी पानी पीना ज़रूरी है?

दिनभर में कम से कम 8–10 गिलास पानी पीना कब्ज़ को दूर रखने में मदद करता है।

Q5. क्या कब्ज़ के लिए घरेलु नुस्ख़े लंबे समय तक असरदार हैं?

हाँ, नियमित रूप से फाइबर युक्त आहार, पानी और योग करने से कब्ज़ की समस्या जड़ से खत्म हो सकती है।

Updated On: August 17, 2025 2:03 pm

Related Posts