Hot water benefits in Hindi: पानी गरम करने से उसमें मौजूद अशुद्धियाँ खत्म हो जाती हैं और यह गरम होने की वजह से एंटीऑक्सीडेंट का काम करता है। कई लोगों को रोज सुबह चाय पीने की आदत होती है। यदि वो लोग इस आदत को छोड़कर गरम पानी पीने की आदत डाल लें तो उनको चाय के मुकाबले ज्यादा लाभ मिलेगा।
गरम पानी पीने के फायदे (Hot Water Benefits in Hindi)
थकान और तनाव को दूर करें
पानी या कोई भी गरम तरल पदार्थ पीने से शरीर की रक्तसंचार क्रिया में बहुत मदद मिलती है। जिससे थकान नहीं आती और तनाव दूर हो जाता है। इसके अलावा शरीर में हो रहे छोटे दर्द भी गायब हो जाते हैं।
Mosambi Juice Benefits: मौसमी का जूस पीने से मिलते हैं ये 6 लाभ, जानकर रह जाएंगे हैरान
खून को बनाए साफ
गरम पानी पीने से खून पतला और साफ होता है। जिससे रक्तसंचार (blood circulation) सही हो जाता है। हमें थकान नहीं आती और शरीर स्वस्थ रहता है।
पेट की बीमारी करे दूर
गरम पानी से पेट साफ रहता है, कब्ज दूर हो जाता है। पाचन शक्ति बढ़ जाती है और सही से भूख लगने लगती है।
इम्यूनिटी बढ़ाए
1 गिलास गरम पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जो मौसम के कारण होने वाली कई बीमारियों से हमें बचाती है। इम्यूनिटी बढ़ाने में गरम पानी बहुत ही लाभदायक है।
चेहरे पर लाए निखार
गरम पानी पीने से शरीर के विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं क्योंकि यह एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। जिससे त्वचा का कालापन दूर होने लगता है और चेहरे पर निखार आने लगता है।
सर्दी के लिए
सर्दी, जुखाम, खांसी, गले में खराश जैसी समस्या होने पर गरम पानी में नमक डालकर गरारा करने से गले की खराश दूर हो जाती है। और गरम पानी पीने से सर्दी से राहत मिलती है। इसके अलावा लौंग और काली मिर्च को पानी में गरम करके उस पानी को पीने से जुखाम से राहत मिलती है।
वजन घटाने में सहायक
गरम पानी पीने से शरीर की अतिरिक्त चर्बी गलने लगती है और हमारा वजन कम होने लगता है। जिनको अपना वजन कम करना है वे लोग रोज सुबह गरम पानी जरूर पिएं।
गरम पानी पीने के सही तरीके
- गरम पानी घूँट-घूँट करके पीना चाहिए।
- पानी हमेशा बैठकर ही पिएं।
- खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से बचें।
- ज्यादा गरम पानी न पिएं बल्कि इसे थोड़ा ठंडा होने के बाद ही पिएं।
- गरम पानी पीने का कोई निश्चित समय नहीं होता है, आप किसी भी समय पी सकते हैं।
ऐसे लोग बहुत ही कम हैं जो गर्मी में गरम पानी पीते हों। लेकिन सेहत से बढ़कर कुछ नहीं होता। इसलिए पूरे दिन नहीं तो कम से कम दिन में एक बार 1 गिलास गरम पानी जरूर पी लेना चाहिए। गरम पानी का स्वाद उतना अच्छा नहीं होता है, इसलिए ज्यादा लोग इसे पीना नहीं चाहते। मगर शरीर के हित के लिए इसे जरूर पीना चाहिए।
FAQs – गरम पानी पीने के फायदे
Q1. सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के क्या फायदे हैं?
Q2. क्या रोज गरम पानी पीना सुरक्षित है?
Q3. गरम पानी पीने से वजन कैसे कम होता है?
Q4. क्या गरम पानी पीने से त्वचा पर निखार आता है?
Q5. सर्दी-जुखाम में गरम पानी पीना क्यों फायदेमंद है?
Q6. गरम पानी कब और कैसे पीना चाहिए?
Q7. क्या ज्यादा गरम पानी पीना नुकसानदायक हो सकता है?
Q8. क्या गरम पानी पीने से कब्ज दूर होता है?
Q9. गरम पानी के साथ नींबू या शहद पीने के क्या फायदे हैं?
Q10. क्या गर्मियों में भी गरम पानी पी सकते हैं?
Updated On: August 17, 2025 10:34 pm






