अगर आपने PPF, NPS या फिर सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खुलवाया है तो आपको सतर्क होने की जरूरत है. अगर आपने ऐसा नहीं किया तो आपको नुकसान हो सकता है. आइए जानते हैं कौन सा ऐसा काम है जिसे आपको पहले कर लेना बहुत जरूरी है. दरअसल इन सभी स्कीम में सालाना आपको कुछ मिनिमम पैसा इन्वेस्ट करना होता है. अगर कोई निवेशक ऐसा नहीं करता तो खाता बंद हो सकता है.
सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)
अगर आप अपनी बेटी के लिए इस स्कीम में खाता खोला है तो एक वित्त वर्ष में कम से कम आपको 250 रुपए जमा करने होते हैं. अगर आपने साल भर में इस स्कीम में पैसा जमा नहीं किया, तो खाता ‘डिफॉल्टेड’ माना जाता है। 50 रुपए का जुर्माना राशि जमा करने के बाद आपका ये खाता फिर से चालू हो जाता है. इस योजना के तहत अधिकतम ₹1.5 लाख सालाना जमा कर सकते हैं. वर्तमान में इस पर 8.2% की ब्याज दर मिल रही है, जो छोटी बचत योजनाओं में सबसे अधिक है
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF)
इसी तरह PPF खाते में भी एक फाइनेंशियल ईयर के भीतर कम से कम 500 रुपए जमा करने पड़ते हैं. यदि आप समय पर न्यूनतम राशि जमा नहीं करते हैं, तो खाता निष्क्रिय (inactive) हो जाता है. ध्यान दें, जब तक खाता एक्टिव नहीं होगा, तब तक आप न तो इस पर लोन ले पाएंगे और न ही आंशिक निकासी कर पाएंगे। 50 रुपए जुर्माना देने पर फिर से PPF अकाउंट एक्टिव हो जाएगा. वर्तमान में PPF खाते पर ब्याज दर 7.1% है।
नेशनल पेंशन स्कीम (NPS)
नेशनल पेंशन स्कीम NPS (Tier-I) में खाता खोलने वालों के लिए जरूरी है कि वो एक साल में कम से कम ₹1,000 रुपए जमा करें. अगर ऐसा नहीं किया तो आपका खाता ‘फ्रीज’ हो जाता है, तो उसे अनफ्रीज करने के लिए ₹100 का जुर्माना और बकाया राशि जमा करनी होगी।
PPF खाता ऐसे होगा चालू
अगर आपका PPF खाता बंद हो चुका है, तो फिर से एक्टिव मोड में लाने के लिए खाताधारक को संबंधित बैंक, पोस्ट ऑफिस में एक एप्लीकेशन देनी होती है. इसके अलावा 50 रुपए सालाना का जुर्माना और जिस समय से खाता में डिपॉजिट नहीं किया है, उस अवधि से 500 रुपए सालाना के हिसाब से बकाया डिपॉजिट करना होता है.
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)
सुकन्या समृद्धि खाते को सक्रिय रखने के लिए न्यूनतम कितनी राशि चाहिए?
PPF खाते में सालाना कम से कम कितने रुपये जमा करने होते हैं?
NPS खाते को चालू रखने के लिए कितना न्यूनतम निवेश जरूरी है?
क्या ये नियम सभी राज्यों में समान रूप से लागू होते हैं?
Updated On: April 21, 2026 9:44 pm







