Telegram New Features: अपने व्हाट्सएप चैट को टेलीग्राम पर कैसे करें ट्रांसफर, यहां जानिए

Telegram New Features: मैसंजिंग एप टेलीग्राम (Telegram) की तरफ से एक नया अपडेट पेश किया गया है, जिसके तहत व्हाट्सएप, लाइन और काकाओटॉक जैसे एप्स से टेलीग्राम के प्लेटफॉर्म पर यूजर्स अपने चैट को ट्रांसफर कर सकेंगे.

Telegram New Features: मैसंजिंग एप टेलीग्राम (Telegram) की तरफ से एक नया अपडेट पेश किया गया है, जिसके तहत व्हाट्सएप (WhatsApp), लाइन और काकाओटॉक जैसे एप्स से टेलीग्राम के प्लेटफॉर्म पर यूजर्स अपने चैट को ट्रांसफर कर सकेंगे. इसमें किसी एक इंसान को भेजे गए चैट से लेकर ग्रुप चैट तक को ट्रांसफर किया जा सकेगा और साथ ही साथ फोटोज सहित वीडियो कॉल्स को भी स्थानांतरित किया जा सकेगा.

यह भी पढ़े:  फेसबुक अगले हफ्ते से हटाने जा रहा है 'ट्रेंडिंग फीचर'

कंपनी ने कहा, “टेलीग्राम पर चैट के सभी मेंबर्स मैसेजेस को देख पाएंगे। इस अपडेट के साथ आपको और भी कई सारी चीजें मिलेंगी जैसे कि सीक्रेट चैट या अपना बनाया हुआ कोई ग्रुप या कॉल हिस्ट्री को यूजर्स अपने मन मुताबिक कभी भी डिलीट कर पाएंगे।”

टेलीग्राम (Telegram Messaging App) संग 60 करोड़ से अधिक यूजर्स जुड़ गए हैं. ऐप ने अपने एक बयान में कहा है कि मैसेजेस को आज के दिन इम्पोर्ट तो किया जा सकेगा, लेकिन उनमें ओरिजिनल टाइमस्टैंप्स शामिल होंगे.

यह भी पढ़े:  WhatsApp Tricks: बिना नंबर सेव किए व्हाट्सएप पर कैसे भेजे मैसेज, यहां जानिए ट्रिक

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

यह भी पढ़े:  Honor 9i (2018) स्मार्टफोन भारत में 24 जुलाई को हो सकता है लॉन्च, जाने फीचर्स

Updated On: January 31, 2021 8:51 am

Related Posts