गुलाम नबी के समर्थन में उतरा आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा, सेना पर दिया था विवादित बयान

Advertisements
Advertisements

कांग्रेस नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आज़ाद ने जम्मू-कश्मीर में स्थित भारतीय सेना को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, सेना के ऑपेरशन में आतंकी कम और वहाँ की नागरिक ज्यादा मरती है। जिसका आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने समर्थन किया है।

बता दे कि, पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा ने गुलाम नबी आज़ाद के बयान के बाद एक प्रेस रिलीज करके कहा है कि हमारी राय उनसे अलग नही है। प्रेस रिलीज में ये भी कहा गया है कि भारत सरकार जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लागू करके वहा जगमोहन युग लाना चाह रही है, जिससे बुनियादी ढांचे को तोड़ने और निर्दोषों के नरसंहार को बढ़ावा दिया जा सके।

यह भी पढ़े:  Indian Army: पासिंग आउट परेड के बाद भारतीय सेना को मिले 333 नए जांबाज, देखें वीडियो
Advertisements

आपको बता दे कि, गुलाम नबी आज़ाद पुलवामा में सेना के ऑपरेशन का उदाहरण देते हुए कहा था कि पुलवामा में एक आतंकी मारा गया जबकि 13 आम नागरिक मारे गए थे। कांग्रेस नेता के इस बयान के बाद आतंकियों को अब भारत के खिलाफ बोलने का मौका मिल गया है।

Advertisements

गुलाम नबी के इस बयान के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गया है। बीजेपी के संबित पात्रा ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है कि, “आतंकी संगठन का गुलाम नबी आज़ाद के बयान का समर्थन करना काफी शर्मनाक है .”

वही कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने आलोचना करते हुए कहा कि, उनके उस बयान से भारत नही पाकिस्तान खुश होगा। एक तरफ हमारे देश के सैनिक शहीद हो रहे है और वही दूसरी तरफ कांग्रेस के नेता कश्मीर को लेकर विवादित बयानबाज़ी कर रहे है।

Updated On: June 22, 2018 8:16 pm

यह भी पढ़े:  मोदी सरकार ने भारतीय सेना को दिया बड़ा अधिकार, इतने रुपए तक के खरीद सकेगी हथियार

News Aadhaar

न्यूज़ आधार पर आप लाइफस्टाइल, हेल्थ, डाइट और फिटनेस, रिलेशनशिप और फ़ूड से जुड़े हुए न्यूज़ पढ़ सकते है.

संबंधित खबरें