Ticket Booking Rules 2026: रेलवे टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, यात्रियों को मिलेगा फायदा

भारतीय रेलवे ने एडवांस टिकट बुकिंग (ARP) को 120 दिन से घटाकर 60 दिन किया। जानें नए नियम, तत्काल, जनरल टिकट के नियम और यात्रियों को क्या होगा फायदा।

Indian Railways Ticket Booking Rules 2026 टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, यात्रियों को मिलेगा फायदा (AI Image)
Indian Railways Ticket Booking Rules 2026 टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, यात्रियों को मिलेगा फायदा (AI Image)

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए टिकट बुकिंग नियमों मेंसमय समय पर बदलाव करता रहता है। इसी के तहत Indian Railways ने टिकट बुकिंग नियमों में बदलाव किए हैं। यह बदलाव खासतौर पर एडवांस टिकट बुकिंग (ARP) को लेकर है। इस नियम के अनुसार अब यात्री 120 दिन पहले के बजाय अब 60 दिन पहले कंफर्म टिकट बुक कर सकते है। आपको बता दें, यह नियम 1 नवंबर 2024 से लागू हो चुका है. रेलवे का कहना है कि इससे टिकट की ब्लैक मार्केटिंग और जमाखोरी पर रोक लगेगी और यात्रियों को आसानी से सीट उपलब्ध कराना है।

Key Highlights 

  • बड़ा बदलाव: एडवांस टिकट बुकिंग (ARP) 120 दिन से घटकर 60 दिन हो चुकी हैं।
  • उद्देश्य: टिकटों की जमाखोरी पर रोक और वास्तविक यात्रियों को कन्फर्म टिकट।
  • विदेशी पर्यटकों के लिए 365 दिन पहले की सुविधा जारी, इसमें अभी कोई बदलाव नहीं।
  • तत्काल (तत्काल) टिकट में कोई बदलाव नहीं। यात्रा से 1 दिन पहले सुबह 10:00 बजे और 11:00 बजे बुकिंग होगी।
  • जनरल टिकट: 0 से 199 किमी के लिए टिकट सिर्फ 3 घंटे वैध। 200 किमी से अधिक के लिए तीन दिन पहले टिकट खरीदा जा सकता है।
  • बुकिंग प्लेटफॉर्म: IRCTC और ICRCTC कन्फर्म टिकट के लिए सबसे आसान प्लेटफॉर्म बताए गए हैं।
यह भी पढ़े:  Indian Railways News: क्या बढ़ेगा ट्रेनों का किराया? भारतीय रेलवे ने दिया ये जवाब

रेलवे का नया नियम (ARP): अब 120 दिन का इंतजार खत्म

भारतीय रेलवे के नए नियम के अनुसार, एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) को आधा कर दिया है। पहले यात्री 120 दिन पहले टिकट बुक करते थे, जिससे लंबी वेटिंग लिस्ट और भारी मात्रा में कैंसिलेशन की समस्या और जमाखोरी होती थी। लेकिन यात्री अब इस नियम के तहत 60 दिन पहले ही टिकट बुक कर सकते हैं।

क्या बदला और क्या नहीं?

  • नया नियम (ARP): अब आप अपनी यात्रा की तारीख से अधिकतम 60 दिन पहले ही टिकट बुक कर सकते हैं।
  • विदेशी यात्री: विदेशी पर्यटकों के लिए नियम में कोई बदलाव नहीं है, वे अभी भी 365 दिन पहले टिकट बुक कर सकते हैं।
  • तत्काल टिकट: तत्काल बुकिंग के समय और नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
यह भी पढ़े:  PM मोदी ने तोड़ा वाजपेयी का रिकॉर्ड, सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री बने

तत्काल और जनरल टिकट के नए नियम

रेलवे ने अलग-अलग श्रेणियों के लिए स्पष्ट समय सीमा निर्धारित की है ताकि यात्रियों को अंतिम समय पर परेशानी न हो।

तत्काल टिकट बुकिंग का समय (Tatkal Timings)

आपको बता दें, तत्काल टिकट यात्रा से 1 दिन पहले बुक किए जाते हैं. AC कोच के लिए सुबह 10:00 बजे से बुकिंग शुरू होती है जबकि Sleeper कोच के लिए सुबह 11:00 बजे से बुकिंग शुरूहोती है.

श्रेणीटाइमिंगविवरण
एसी तत्कालसुबह 10:00 बजेयात्रा से 1 दिन पहले बुकिंग शुरू
साधारण तत्कालसुबह 11:00 बजेयात्रा से 1 दिन पहले बुकिंग शुरू

जनरल टिकट के नियम (General Ticket Rules)

अनरिजर्व्ड टिकटों के लिए भी दूरी के आधार पर नियम तय हैं. 0 – 199 किमी की यात्रा के लिए टिकट सिर्फ 3 घंटे तक वैध रहता है जबकि 200 किमी से अधिक की यात्रा के लिए आप 3 दिन पहले टिकट खरीद सकते है.

यह भी पढ़े:  Vikas Dubey Encounter: एनकाउंटर में मारा गया विकास दुबे! STF की गाड़ी पलटने के बाद मुठभेड़ की खबर

FAQs: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अब कितने दिन पहले टिकट बुक कर सकते हैं

अब आप यात्रा की तारीख से अधिकतम 60 दिन पहले ही एडवांस टिकट बुक कर सकते हैं। पहले यह सीमा 120 दिन थी।

क्या तत्काल टिकट के नियम भी बदल गए हैं?

नहीं, तत्काल टिकट के नियमों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। एसी तत्काल की बुकिंग सुबह 10:00 बजे और साधारण तत्काल 11:00 बजे यात्रा से एक दिन पहले खुलती है।

जनरल टिकट के लिए सबसे अच्छा ऐप कौन सा है?

अनरिजर्व्ड या जनरल टिकट की बुकिंग के लिए रेलवे का <b

देश और दुन‍िया की सभी खबरों के लिए आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो करें. वीडियो देखने के लिए हमारे हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें.

Updated On: April 27, 2026 8:49 am

Related Posts