बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी का नेपाली पीएम ओली को जवाब, कही ये बड़ी बात

KP Sharma Oli controversial statement: नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के भगवान राम पर दिए गए विवादित बयान पर बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने जवाब देते हुए कहा कि राम के सेवक हनुमान जी को गुस्सा आया तो नेपाल का पता भी नहीं लगेगा कि गया कहां.

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के भगवान राम पर दिए गए विवादित बयान पर बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने जवाब देते हुए कहा कि राम के सेवक हनुमान जी को गुस्सा आया तो नेपाल का पता भी नहीं लगेगा कि गया कहां. इकबाल अंसारी ने अयोध्या को भगवान श्रीराम की जन्मस्थली न बताने वाले नेपाल के प्रधानमंत्री ओली को जवाब देते हुए कहा कि “अयोध्या का सम्मान सारी दुनिया के लोग करते हैं, जो आज से नहीं बल्कि पुरातन सभ्यता से चला आ रहा है. अयोध्या धर्म की नगरी है और यहां पर सभी धर्म व जाति के देवी-देवता विराजमान हैं.”

यह भी पढ़े:  भारत को मिला अपना पहला राफेल लड़ाकू विमान, जानें इसकी खासियत और फीचर्स

उन्होंने कहा कि अयोध्या का जो महत्व है, वह नेपाल के प्रधानमंत्री नहीं जानते. अयोध्या में भगवान राम के साथ हनुमान जी भी विराजमान है. अगर अब हनुमान जी को गुस्सा आ गया तो नेपाल का पता भी नहीं चलेगा कि वह गया कहां.

अंसारी ने कहा कि प्रधानमंत्री ओली को तो अपने धर्म के बारे में जानकारी नहीं है. नेपाल में हिंदू विरोधी कार्य किया जाता है. वहीं नेपाल के प्रधानमंत्री अयोध्या के बारे में नहीं जानते, न ही वह अयोध्या कभी घूमे हैं. वह अगर कभी अयोध्या आए होते तो उन्हें यह जरूर मालूम होता कि यहां पर देवताओं का वास है. भगवान श्रीराम तथा अयोध्या को गलत कहने का अंजाम बहुत बुरा होगा.”

यह भी पढ़े:  प्रणब मुखर्जी आरएसएस के सम्मलेन में शामिल होने के लिए नागपुर पहुंचे

गौरतलब है कि नेपाल के प्रधानमंत्री ओली इन दिनों भारत के विरोध में जमकर बयान दे रहे हैं. प्रधानमंत्री ओली ने बयान दिया था कि भारत ने सांस्कृतिक अतिक्रमण के लिए नकली अयोध्या का निर्माण किया है, जबकि असली अयोध्या नेपाल में है. ओली ने सवाल किया कि उस समय आधुनिक परिवहन के साधन और संचार नहीं थे तो राम जनकपुर तक कैसे आए. उनके इस बयान पर भारत में धर्मगुरुओं की तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है.

यह भी पढ़े:  Indian Railway News: बड़ा कीर्तिमान रचने की राह पर भारतीय रेलवे, 3.5 सालों में पूरा करेगी ये लक्ष्य

चौतरफा घिरने के बाद ओली ने दी सफाई

भगवान राम और अयोध्या को लेकर नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की टिप्पणी की चौतरफा आलोचना हुई. देश के एक पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि ओली ने ‘सारी हदें पार कर दी हैं.’ इस बीच, नेपाल सरकार ने मंगलवार को प्रधानमंत्री के बयान के बचाव में सफाई पेश की और कहा कि प्रधानमंत्री ओली के बयान ‘किसी भी राजनीतिक विषय से जुड़े नहीं थे’ और उनका इरादा किसी भी तरह से किसी की भावनाओं को ‘आहत’ करने का नहीं था.

Source: Zee News Hindi

Updated On: July 15, 2020 11:12 am

Related Posts