IRCTC से टिकट बुक कराना हुआ महंगा, बढ़ाया बैंक ट्रांजेक्शन चार्ज

 

नई दिल्ली: अगर आप ऑनलाइन रेलवे टिकट बुक करते है तो ये खबर आप के लिए है, हाल ही आईआरसीटीसी ने ऑनलाइन टिकट बुक करने पर अपना चार्ज बढ़ा दिया है और इस चार्ज का नाम है ‘बैंक ट्रांसक्शन चार्ज’ जो की बैंक या कार्ड के हिसाब से अलग-अलग होगा। इसके आलावा अगर आप मोबाइल ऐप से टिकट बुक करते है तो इसके लिए भी आप को बढ़ा हुआ शुल्क देना पड़ेगा.

किराये के अलावा यात्रियों को 10 रुपये से लेकर के 4 फीसदी अतिरिक्त चार्ज देना पड़ सकता है। और यह चार्ज टिकट पर उपलब्ध नहीं होगा।

यह भी पढ़े:  तेज प्रताप यादव हुए रोमांटिक, पत्नी को कराया साइकिल पर सैर, तस्वीरें वायरल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आईआरसीटीसी पर हर महीने 12 लाख से ज्यादा टिकट बुक होता है और टिकट का पेमेंट थर्ड पार्टी जैसे – बैंक, यूपीआई, मोबाइल वॉलेट और डेबिट-क्रेडिट कार्ड पेमेंट गेटवे की मदद से किया जाता है.

आईआरसीटीसी के मुताबिक अगर आप नेटबैंकिग के द्वारा टिकट बुक करते है, तो इनमे से बस छह बैंको को चार्ज नहीं देना पड़ता है और वो बैंक है – आईडीबीआई बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, साउथ इंडियन बैंक, सिटी यूनियन बैंक, इंडसइंड बैंक और करूर वैश्य बैंक. हालांकि इन बैंकों के कस्टमर काफी कम संख्या में हैं. अगर आप एसबीआई या फिर एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े बैंकों के ग्राहक हैं, तो आपको 10 रुपये व जीएसटी देना होगा.

यह भी पढ़े:  IRCTC Ticket Booking: घर बैठे इस ऐप से करें रिजर्वेशन, मिलेगा कन्फर्म ट्रेन टिकट

अगर आप वीजा या मास्टरकार्ड के डेबिट कार्ड से टिकट बुक करते है तो किसी भी प्रकार का चार्ज नहीं लगेगा। इन बैंकों में सिटीबैंक, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक के डेबिट कार्ड शामिल हैं। वहीं आईसीआईसीआई बैंक के डेबिट कार्ड पर 1000 रुपये तक 0.25 फीसदी चार्ज और 2 हजार रुपये से अधिक के टिकट पर 1 फीसदी चार्ज देना होगा.

यह भी पढ़े:  बड़ी खबर! अगस्त से बदल जाएगी IRCTC की वेबसाइट, यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं

आप को बता दे आईआरसीटीसी ने टिकट और भुगतान को आसान बनाने के लिए ई-वॉलेट लॉन्च किया है जिसका नाम है ‘IRCTC रेल कनेक्ट’ है. इस ई-वॉलेट को यूजर पेटीम की तरह यूज़ कर सकते है. और यह सुविधा तत्काल टिकट बुक कराने के दी गयी है.

Updated On: May 19, 2018 7:45 pm

Related Posts